आज की ताजा खबर : 5 मई 2025
जम्मू कश्मीर में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में आक्रोश है। लेकिन भारत सरकार द्वारा पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई में देरी को लेकर विपक्ष ने सवाल उठा दिया।
AjayRai #PahalgamAttack

पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 के 54वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को 37 रनों से शिकस्त दी। पंजाब ने धर्मशाला के एचसीपीए स्टेडियम में धमाल मचाया। पीबीकेएस ने 237 का विशाल लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में पीबीकेएस 7 विकेट पर 199 रन ही बना सकी।
LSGvsPBKS #ipl2025

पेट्रोल-डीजल के दाम कम होने की उम्मीद बढ़ी, 60 डॉलर से भी नीचे आया कच्चा तेल
PetrolDieselPrice

यूपी के कानपुर में जूते के कारखाने में रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग ऐसी भड़की की सभी छह मंजिलों को चपेट में ले लिया। तीन लोग जिंदा जल गए। तीन लोग के फंसे होने की खबर है।
Kanpur #Fire

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दुनिया को चौंकाते हुए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने अमेरिका में बनने वाली फिल्मों को बढ़ावा देने के लिए विदेशों से आयातित सभी फिल्मों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की।
DonaldTrump #movies

योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि कुछ दिनों में पाकिस्तान खुद ही टूट जाएगा युद्ध में वो भारत के खिलाफ 4 दिन भी खड़ा नहीं हो पाएगा। मुझे लगता है कि कुछ दिनों में हमें अगला गुरुकुल कराची और एक लाहौर में बनाना पड़ेगा।
BabaRamdev #IndoPakConflict

‘8 लाख हिंदुओं को कनाडा से निकालने की मांग’, खालिस्तानियों ने निकाली परेड; PM कार्नी पर उठे सवाल
Canada

एजाज खान हाउस अरेस्ट शो के अश्लील कॉन्टेंट को लेकर बीते कुछ दिनों से विवाद में हैं। अब उन पर एक महिला के यौन शोषण का आरोप भी लगा है। एक्ट्रेस ने उन पर शादी का वादा करके रेप करने का आरोप लगाया है।
ajazkhan

कोलकाता के ईडन गार्डेंस में आज कोलकाता नाइट राइडर्स वर्सेस राजस्थान रॉयल्स मैच खेला गया। इस मुकाबले में कोलकाता ने जीत दर्ज की और टीम 11 अंकों के साथ छठे पायदान पर पहुंच गई।
KKRvsRR

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत के साथ गहरे संबंध विकसित करने के लिए यूरोप को कुछ संवेदनशीलता दिखाने की सलाह दी है।भारत भागीदारों की तलाश कर रहा है, न कि उपदेशकों की।
SJaishankar #Europe

1 comment