देश राज्यों से बड़ी खबरें : 15 मई 2025
सरकार ने बताया-भारतीय एयर डिफेंस ने PAK हथियार नष्ट किए: चीन-तुर्किये ने सप्लाई किए थे; सुरक्षा कारणों से तुर्की की यूनिवर्सिटी के साथ किया समझौता रद्द; JNU बोला- देश के साथ खड़े हैं
एमपी हाईकोर्ट के आदेश पर मंत्री विजय शाह पर FIR: देश की एकता खतरे में डालने की लगी धारा; कर्नल सोफिया पर आपत्तिजनक बयान दिया था
नक्सलियों पर कार्रवाई को लेकर पीएम मोदी ने जताई खुशी, कहा- हमारा अभियान सही दिशा में आगे बढ़ रहा
सिंधु जल समझौता पर फिर से करें विचार,जंग में मात खाने के बाद और गर्मी में सूखा गला तो भारत के सामने गिड़गिड़ाया पाकिस्तान

IMF, वर्ल्ड बैंक और मूडीज की भविष्यवाणियां… PAK-तुर्किए मिलकर भी नहीं कर पाएंगे भारत से मुकाबला
पाकिस्तान को अगर भ्रम है कि तुर्किए के साथ वह भारत से मुकाबला कर सकेगा,तो ये उसकी बड़ी भूल है क्योंकि भारत आज के समय में इतनी बड़ी सुपरपावर बन चुका है, जिसके सामने तुर्किए कही नहीं दिखता
आज संशोधित वक्फ कानून के खिलाफ याचिकाओं पर सुनवाई; CJI गवई और जस्टिस एजी मसीह की पीठ में मामला
छत्तीसगढ़ बीजापुर की कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर 21 दिनों तक चले अभियान में सुरक्षा बलों ने 31 नक्सलियों को ढेर किया था। इनमें 17 महिला नक्सली और 14 पुरुष नक्सली शामिल थे। इसे लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने खुशी जताई
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान को साझा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा कि सुरक्षा बलों की यह सफलता बताती है कि नक्सलवाद को जड़ से समाप्त करने की दिशा में हमारा अभियान सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। नक्सलवाद से प्रभावित क्षेत्रों में शांति की स्थापना के साथ उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए हम पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

भारत का स्वदेशी ‘भार्गवस्त्र’ काउंटर स्वार्म ड्रोन सिस्टम देगा ‘ड्रोन के झुंड’ को जवाब, हुआ सफल परीक्षण
दिल्ली हाईकमान की एमपी भाजपा संगठन को फटकार, मंत्री विजय शाह का हो सकता है इस्तीफा
PM मोदी की नकल करने चले शहबाज शरीफ, पसरूर छावनी पहुंच सैनिकों से मिले; पर दे ना पाए वैसा संदेश
कांग्रेस का सवाल- सीजफायर में अमेरिका का क्या रोल, पीएम मोदी-जयशंकर जवाब दें, कश्मीर पर चर्चा सिर्फ भारतीय संसद में ही हो सकती है
तुर्किये-अजरबैजान का बॉयकॉट कर रहे भारतीय टूरिस्ट, मेकमाइट्रिप पर 1 हफ्ते में 250% कैंसिलेशन बढ़े, इंडियंस ने पिछले साल ₹4,000 करोड़ खर्च किए थे
खत्म नहीं हुआ है ऑपरेशन सिंदूर, केवल अस्थायी तौर पर रोका गया है- विपक्ष के आरोपों पर बीजेपी का पलटवार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर दायर की गई एक याचिका को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने रद्द कर दिया है। याचिकाकर्ता ने सुनवाई हो जाने तक राहुल गांधी के विदेश यात्रा पर रोक लगाने की मांग की थी।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में महायुति सरकार की तरफ से किए जा रहे विकास कार्यों को कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि यह सरकार विकास की एक्सप्रेस ट्रेन चला रही है, जिसमें कोई स्पीड ब्रेकर नहीं लगाया जा सकता
महाराष्ट्र: मुंबई में निकली तिरंगा यात्रा; फडणवीस ने लगाया नारा- सुन ले बेटा पाकिस्तान, बाप तेरा हिंदुस्तान
महाराष्ट्र में एक होंगे शरद पवार और अजित पवार? भतीजे की पार्टी बोली- अगर चाचा की ओर से आगे प्रस्ताव तो करेंगे चर्चा
पाकिस्तान सेना के समर्थन में जुटे हजारों आतंकी, 2 दिन पहले कराची में निकाली रैली; बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे खड़े होकर भारत विरोधी भाषण दिए ‘बलूचिस्तान अब PAK का हिस्सा नहीं’, बलोच नेता ने किया आजादी का ऐलान, भारत समेत ग्लोबल समुदाय से मांगा समर्थन
ट्रम्प और कतर के बीच ₹100 लाख करोड़ की डील, कतर 210 मेड इन अमेरिका विमान खरीदेगा; ट्रम्प को मिलेगा ₹3400 करोड़ का गिफ्ट
राजस्थान-यूपी में हीटवेव अलर्ट, MP सहित 20 राज्यों में बारिश का अनुमान; मानसून आने में 12 दिन बाकी

अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने सैटेलाइट से मिली तस्वीरों के हवाले से कहा है कि चार दिनों तक चले सैन्य संघर्ष में पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों और हवाई अड्डों को काफी नुकसान पहुंचा। हमलों में भारत को ‘स्पष्ट बढ़त’ हासिल थी।

बलूच लीडर मीर यार बलोच ने बुधवार को पाकिस्तान से बलूचिस्तान की आजादी की औपचारिक घोषणा कर दी.
उन्होंने X पर एक पोस्ट में कहा कि बलूचिस्तान के लोगों ने अपना राष्ट्रीय फैसला ले लिया है,और दुनिया को अब चुप नहीं रहना चाहिए.

मणिपुर के चंदेल जिले में म्यांमार सीमा पर सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। असम राइफल्स की एक यूनिट ने न्यू समताल गांव के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 उग्रवादियों को मार गिराया है।

राजधानी लखनऊ के किसान पथ पर चलती बस में भीषण आग लग गई। चंद मिनटों में ही आग ने पूरी बस को चपेट में ले लिया। हादसे के वक्त ज्यादातर यात्री सो रहे थे। आग लगने के बाद ड्राइवर और कंडक्टर कूद के भाग गए। एक किमी तक आग लगी बस दौड़ती रही। बस बिहार से दिल्ली जा रही थी।

भारत को खरोंच तक नहीं, अमेरिकी अखबार ने कैसे सैटेलाइट तस्वीरों से खोली पाकिस्तान की पोल
OperationSindoor

BreakingNews: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल क्षेत्र में गुरुवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। यह मुठभेड़ आवंतिपोरा के नदर, त्राल इलाके में हो रही है। सेना ने इलाके की घेराबंदी कर ली है। दो दिन पहले शोपियां में सेना ने लश्कर के तीन आतंकियों को मार गिराया था।

कर्नल सोफिया कुरैशी को ‘आतंकियों की बहन’ बताने वाले मंत्री की छिन सकती है कुर्सी
VijayShah #ColonelSophiaQureshi

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार जम्मू-कश्मीर पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान पर तीखा हमला बोला। उन्होंने श्रीनगर में सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत कभी युद्ध का पक्षधर नहीं रहा, लेकिन जब हमारी संप्रभुता पर हमला होगा तो हम जवाब देंगे।

Tesla Cybertruck का भौकाल! कतर में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के सुरक्षा काफिले में दिखी लाल रंग की साइबरट्रक
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप इन दिनों सऊदी अरब के दौरे पर हैं और इस दौरान दोहा की राजधानी कतर में उनके सुरक्षा काफिले की शानदार तस्वीर और वीडियो देखकर पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है। सबसे दिलचस्प यह है कि ट्रंप के कॉनवॉय में लाल रंग की दो चमचमाती टेस्ला साइबरट्रक भी है।

भारत में आईफोन की फैक्ट्रियों पर डोनाल्ड ट्रंप की बुरी नजर, टिम कुक से जताया ऐतराज
Donaldtrump #Timcook

ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के ख़िलाफ़ भारत द्वारा चलाई गई, अब तक के इतिहास की सबसे बड़ी कार्रवाई है। 35-40 वर्षों से भारत सरहद पार से चलाये जा रही आतंकवाद का सामना कर रहा है। आज भारत ने पूरी दुनिया के सामने स्पष्ट कर दिया है कि आतंकवाद के ख़िलाफ़ हम किसी भी हद तक जा सकते हैं। पहलगाम में आतंकवादी घटना को अंजाम देकर भारत के माथे पर चोट पहुंचाने का काम किया, भारत की सामाजिक एकता को तोड़ने का प्रयास किया गया। उन्होंने भारत के माथे पर वार किया, हमने उनकी छाती पर घाव दिए हैं। पाकिस्तान के ज़ख्मों का इलाज इसी बात में है कि वह भारत विरोधी और आतंकवादी संगठनों को पनाह देना बंद करे, अपनी ज़मीन का इस्तेमाल भारत के ख़िलाफ़ न होने दे : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

ऐसा नहीं है कि दुनिया में हमारे दोस्त नहीं हैं लेकिन इस मुश्किल क्षण में उन्हें दोस्ती का इजहार करना चाहिए था। तुर्की में जब आपदा आई तब भारत ने ऑपरेशन दोस्त के नाम से आपकी मदद की। आपने (तुर्की) ये रास्ता क्यों चुना ये मैं आपके विवेक पर छोड़ता हूं। भारत जैसे विश्वसनीय देश को छोड़कर आप जिधर का पक्ष ले रहे हैं उस पर आप अफ़सोस करेंगे: RJD सांसद मनोज झा

Post Comment