BLACK DAY FOR INDIA :14 फरवरी को ब्लैक डे क्यों मनाया जाता है? BalaKot Air Strike

14 फरवरी को ब्लैक डे क्यों मनाया जाता है ? भारत में 14 फरवरी को क्यों माना जाता है ‘Black Day’, क्या है पुलवामा अटैक, कैसे घटी थी ये घटना, पूरी जानकारी यहां 14 फरवरी, 2019 वह दिन जिस दिन भारत के 40 बहादुर सैनिकों की जान चली गई थी. इस दिन को भारत में ‘ब्लैक डे’ माना जाता है.

14 फरवरी 2019 के दिन सीआरपीएफ के काफिले पर किया हमला

BLACK DAY FOR INDIA : साल 2019 के 14 फरवरी का दिन पूरे देश के लिए काला दिवस साबित हुआ। इस दिन जम्मू-कश्मीर के जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर अवंतीपोरा के पास गोरीपोरा में सीआरपीएफ के काफिले पर आंतकियों ने कार से हमला किया था। पाकिस्तान के आतंकियों द्वारा किए गए इस हमले में सीआरपीएफ के 44 जवान शहीद हो गए थे। आतंकवादियों की इस कायराना हरकत से हर भारतीय की आंखें नम हो गई थीं और इस हमले ने पूरे देश को अंदर से हिलाकर रख दिया था, लेकिन इसका बदला भारतीय सेना पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक कर लिया। इस हमले को पुलवामा अटैक (Pulwama Terror Attack) के नाम से भी जाना जाता है। तो चलिए आज हम आपको इस घटना से जुड़ी कई जानकारी देते हैं। बता दें कि सीआरपीएफ के काफिले में करीब 60 से ज्यादा वाहन शामिल थे और इनमें 2 हजार 547 जवान मौजूद थे। 14 फरवरी 2019 के दिन जब सीआरपीएफ का काफिला जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवंतीपोरा में गोरीपोरा के पास पहुंचा तो जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने पुलवामा जिले में विस्फोटक से भरी कार ने सीआरपीएफ जवानों की बस से भिड़ाकर निशाना बनाया था।

विंग कामांडर अभिनंदन की अहम भूमिका 

BLACK DAY FOR INDIA : पुलवामा हमले के बाद देश भर में गम के साथ गुस्सा भी था। लोग इस घटना के लिए जिम्मेदार पाकिस्तान पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। लोगों के दवाब के बीच भारतीय वायु सेना( Indian Airforce) ने 26 फरवरी 2019 को पाकिस्तान के बालाकोट(Airstrike) में घुसकर एयरस्ट्राइक किया। जिसमें 300 से अधिक आतंकी मारे गए। इस कार्रवाई के दौरान भारत के मिग-21 बाइसन फाइटर जेट ने पाकिस्तान के F-16 जेट को भी मार गिराया था। इस ऑपरेशन के दौरान भारत का मिग -21 विमान भी क्षतिग्रस्त होकर पाकिस्तान में जा गिरा था और उसमें मौजूद विंग कामांडर अभिनंदन वर्धमान को पाकिस्तानी सेना ने पकड़ लिया था।

40 जवान शहीद हुए

BLACK DAY FOR INDIA : पुलवामा हमले की बरसी पर जांबाजों को याद करते हुए, यहां 14 फरवरी, 2019 को शहीद हुए जवानों की पूरी लिस्ट देखें

शहीद सीआरपीएफ जवानों के नाम:

1. नसीर अहमद (जम्मू-कश्मीर)

2. जयमल सिंह (पंजाब)

3. तिलक राज (हिमाचल प्रदेश)

4. रोहिताश लांबा (राजस्थान)

5. विजय सोरेंग (झारखंड)

6. वसंत कुमार वीवी (केरल)

7. सुब्रमण्यम जी (तमिलनाडु)

8. मनोज कुमार बेहरा (ओडिशा)

9. जीडी गुरु एच (कर्नाटक)

10. नारायण लाल गुर्जर (राजस्थान)

11. महेश कुमार (उत्तर प्रदेश)

12. हेमराज मीणा (राजस्थान)

13. पीके साहू (ओडिशा)

14. संजय राजपूत (महाराष्ट्र)

15. कौशल कुमार रावत (उत्तर प्रदेश)

16. प्रदीप सिंह (उत्तर प्रदेश)

17. श्याम बाबू (उत्तर प्रदेश)

18. अजीत कुमार आजाद (उत्तर प्रदेश)

18. मनिंदर सिंह अत्री (पंजाब)

19. बबलू संतरा (पश्चिम बंगाल)

20. अश्विनी कुमार काओची (मध्य प्रदेश)

21. नितिन शिवाजी राठौड़ (महाराष्ट्र)

22. भागीरथ सिंह (राजस्थान)

23. वीरेंद्र सिंह (उत्तराखंड)

24. अवधेश कुमार यादव (उत्तर प्रदेश)

25. रतन कुमार ठाकुर (बिहार)

26. संजय कुमार सिन्हा (बिहार)

27. जीत राम (राजस्थान)

28. मोहन लाल (उत्तराखंड)

29. प्रदीप कुमार (उत्तर प्रदेश)

30.. राम वकील (उत्तर प्रदेश)

31.. पंकज कुमार त्रिपाठी (उत्तर प्रदेश)

32. रमेश यादव (उत्तर प्रदेश)

33. सुखजिंदर सिंह (पंजाब)

34. कुलविंदर सिंह (पंजाब)

35.अमित कुमार (उत्तर प्रदेश)

36.विजय कु. मौर्य (उत्तर प्रदेश)

37.सी. शिवचंद्रन (तमिलनाडु)

38. सुदीप विश्वास (पश्चिम बंगाल)

39.मनिंदर सिंह अत्री (पंजाब)

40. मानेश्वर बसुमतारी (असम)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top