देश राज्यों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें : 19 June 2025
Aaj Ki Taaza Khabar : ईरान और इजरायल के बीच जंग के चलते हजारों भारतीय छात्र ईरान में फंस गए हैं। भारत सरकार ने उनकी सुरक्षित वापसी के लिए ‘ऑपरेशन सिंधु’ शुरू किया है। इसके तहत बुधवार को 110 भारतीय छात्रों की सुरक्षित वापसी हुई है।

Aaj Ki Taaza Khabar : भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट मैच से पहले सबकी नजर इस बात पर है कि टीम इंडिया की अंतिम 11 खिलाड़ी कौन होंगे?
वसीम जाफर ने लीड्स टेस्ट के लिए अपनी पसंदीदा प्लेइंग इलेवन बताई है. जिसमें उन्होंने नीतीश रेड्डी को बाहर रखा है. प्लेइंग इलेवन में अर्शदीप सिंह को भी जगह नहीं मिली है.

Aaj Ki Taaza Khabar : जयराम रमेश ने PM मोदी की ट्रंप के साथ हुई बातचीत के मुद्दे पर सरकार को घेरते-घेरते कुछ ऐसा कह दिया, कि भारतीय जनता पार्टी ने इसे मुद्दा बना लिया.
पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच ताजा बातचीत को लेकर व्हाइट हाउस की तरफ से कोई बयान अब तक नहीं आया है. जयराम रमेश पुराना बयान पढ़ गए थे.
Aaj Ki Taaza Khabar : ट्रंप को मिले नोबेल शांति पुरस्कार… पाक आर्मी चीफ जनरल मुनीर की मांग, व्हाइट हाउस में लंच से पहले सीजफायर पर भी बोले

Aaj Ki Taaza Khabar : कोरोना वायरस के नए वेरिएंट निम्बस की दस्तक, गले में दे रहा भयंकर दर्द, WHO अलर्ट
यह वेरिएंट दुनिया के एक तिहाई केसेस की वजह बन सकता है। निम्बस के शिकार कुछ मरीज इसके चलते गले में होने वाले दर्द की तुलना कांच के टुकड़ों को निगलने से कर रहे हैं।

Aaj Ki Taaza Khabar : देश के चार राज्यों में विधानसभा उपचुनाव (Assembly Bypolls 2025) के लिए आज मतदान शुरू हो गया है। केरल के नीलांबुर, पंजाब के लुधियाना पश्चिम, पश्चिम बंगाल के कालीगंज और गुजरात के विसावदक और कड़ी विधानसभा उपचुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। केरल में LDF ने एम स्वराज, UDF ने आर्यदान शौकत और भाजपा ने एडवोकेट मोहन जॉर्ज को उम्मीदवार बनाया है। लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव के लिए AAP ने संजीव अरोड़ा, कांग्रेस ने भारत भूषण आशु, भाजपा ने जीवन गुप्ता और शिरोमणि अकाली दल ने परुपकर सिंह घुम्मन को उम्मीदवार बनाया है। कालीगंज विधानसभा क्षेत्र के लिए TMC ने अलीफा अहमद, बीजेपी ने आशीष घोष और कांग्रेस ने काबिल उद्दीन शेख को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, असम में दो और तमिलनाडु में छह राज्यसभा सीट के लिए चुनाव 19 जून को होगा। यह घोषणा निर्वाचन आयोग ने सोमवार को की। असम में दो और तमिलनाडु में छह राज्यसभा सीट क्रमशः जून और जुलाई में रिक्त होंगी।
Aaj Ki Taaza Khabar : हैदराबाद-तिरुपति स्पाइसजेट फ्लाइट वापस लौटी
हैदराबाद-तिरुपति स्पाइसजेट SG 2696 फ्लाइट, जो हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुई थी, तकनीकी समस्याओं के कारण वापस लौटी और आरजीआई हवाई अड्डे पर उतरी।

Aaj Ki Taaza Khabar : बच्चों के डीएनए मैच करने में आ रही दिक्कत
एअर इंडिया = विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के लगभग एक सप्ताह बाद भी DNA मैच के जरिए शवों की पहचान की जा रही है। बुधवार तक पहचान के बाद 159 शवों को रिश्तेदारों को सौंप दिया गया था। इस सबके बीच बुरी तरह जले हुए अवशेषों में नाबालिगों की पहचान करने में सबसे ज्यादा कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
Aaj Ki Taaza Khabar : पीएम मोदी ने राहुल गांधी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का आज 55वां जन्मदिन है। पीएम मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। दिल्ली कांग्रेस इस अवसर पर स्वरोजगार मेला लगाएगी।

Aaj Ki Taaza Khabar : दिल्ली से लेह जा रही इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
दिल्ली से लेह जा रही इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। जानकारी के अनुसार तकनीकी खराबी की वजह से प्लेन दिल्ली वापस लौट आया है। इस प्लेन में कुल 180 यात्री सवार थे।

Aaj Ki Taaza Khabar : विधानसभा उपचुनाव में सुबह 9 बजे तक मतदान प्रतिशत
विधानसभा उपचुनाव में सुबह 9 बजे तक मतदान प्रतिशत: विसावदर: 12.10%, कडी: 9.05%, नीलांबुर: 13.15%, लुधियाना पश्चिम: 8.50% और कालीगंज: 10.83%

Aaj Ki Taaza Khabar : ऑपरेशन सिंधु के तहत ईरान से निकाले गए भारतीय नागरिक
ऑपरेशन सिंधु के तहत ईरान से निकाले गए एक भारतीय नागरिक ने कहा, “जब भारत सरकार ने हमें बताया कि वे हमें घर ले जा रहे हैं, तो मुझे ऐसा लगा जैसे मैं अपनी मां को देख रहा हूं। मुझे बहुत खुशी हुई।”
Aaj Ki Taaza Khabar : गुजरात में उपचुनाव के लिए मतदान जारी
गुजरात के मेहसाणा में कडी विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। उपचुनाव के लिए भाजपा के राजेंद्र चावड़ा, कांग्रेस के रमेश चावड़ा और आप के जगदीश चावड़ा उम्मीदवारों में शामिल हैं।

Aaj Ki Taaza Khabar : पीएम मोदी ने ‘आयोग’ में सबके दामाद को फिट कर दिया है- तेजस्वी यादव
पूर्व उपमुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “बिहार में एनडीए का मतलब है ‘राष्ट्रीय दामाद आयोग’। पीएम मोदी ने ‘आयोग’ में सबके दामाद को फिट कर दिया है।” वे आगे कहते हैं, “वे हमें परिवारवाद के बारे में गाली देते रहते हैं लेकिन उनका गठबंधन वंशवादी नेताओं से भरा हुआ है, यही बात उनकी पार्टी (बीजेपी) में भी सच है। बिहार में 50% से ज़्यादा मंत्री वंशवादी हैं।”
Post Comment