BMC चुनाव मतदान महाराष्ट्र में बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) सहित 29 नगर निकायों के लिए आज मतदान हुआ। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और अभिनेता अक्षय कुमार ने सुबह-सुबह मतदान किया।

राष्ट्रमंडल पीठासीन अधिकारियों का सम्मेलन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद भवन के संविधान सदन में 42 राष्ट्रमंडल देशों के प्रतिनिधियों के सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस सम्मेलन में संसदीय कार्यों में AI के उपयोग पर चर्चा हुई।

मकर संक्रांति उत्सव देश के कई हिस्सों में आज भी मकर संक्रांति की धूम रही। प्रयागराज माघ मेले में अभिनेता राजपाल यादव समेत कई हस्तियों ने संगम में स्नान किया।

ईरान में तनाव ईरान में बिगड़ते हालात को देखते हुए भारत सरकार ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है और तुरंत देश छोड़ने की सलाह दी है।

अमेरिका–ईरान संकट अमेरिका और ईरान के बीच हालात युद्ध जैसे बनते जा रहे हैं। ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति को कड़ी चेतावनी जारी की है।

🇮🇳 78वां भारतीय सेना दिवस आज देशभर में 78वां भारतीय थल सेना दिवस मनाया जा रहा है। इस वर्ष पहली बार आर्मी डे परेड जयपुर में आयोजित की गई, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल हुए।

आज से अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो गई। भारत ने अपने पहले मुकाबले में अमेरिका को 6 विकेट से हराया। 

हरलीन देओल की शानदार पारी की बदौलत 👉 यूपी वॉरियर्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर पहली जीत दर्ज की। 

खिलाड़ियों के विरोध के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने BPL को अनिश्चितकाल के लिए निलंबित कर दिया है।

मौसम का हाल दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में – घना कोहरा – कड़ाके की ठंड – विजिबिलिटी शून्य के करीब

हवाई यात्रा के नए नियम DGCA ने फ्लाइट के अंदर – पावर बैंक – लिथियम बैटरी के इस्तेमाल को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं।