Nagpur Latest News Updates : महाराष्ट्र के नागपुर में क्यों भड़की हिंसा , क्या थी अफवाह;
Nagpur Latest News Updates : Nagpur Violence: राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सभी लोगों से शांति की अपील की है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने को कहा है।

Nagpur Latest News Updates : महाराष्ट्र के नागपुर शहर में सोमवार को औरंगजेब की कब्र को हटाने के लिए एक दक्षिणपंथी संगठन द्वारा किए गए प्रदर्शन के दौरान मुस्लिम समुदाय के पवित्र ग्रंथ को जलाए जाने की अफवाह के बाद तनाव उत्पन्न हो गया जिसके बाद दो गुटों में जड़प हो गई और पुलिस पर पथराव किया गया अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान चार लोग घायल हो गए अधिकारियों ने यह भी बताया कि पुलिस ने मध्य नागपुर के जितने पार्क और महल इलाकों में भीड़ को तीतर तीतर करने के लिए आंसू गैस के गले धागे और लाठी चार्ज किया अधिकारियों ने कहा कि देखते ही देखते हिंसा दोपहर बाद कथित तौर पर कोतवाली और गणेश पेट तक फैल गई।
Nagpur Violence : प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चिटनिस पार्क से शुक्रवारी तलाव रोड क्षेत्र हिंसा से सबसे अधिक प्रभावित है जहां लोगों ने कुछ चार पहिया वाहनों में आज भी लगा दी। स्थानीय निवासियों के घरों पर भी पथराव किया गया इसके बाद पुलिस को हजारों की भीड़ को तीतर भीतर करने के लिए काफी मशक्ति करनी पड़ी
Nagpur Latest News Updates : बजरंग दल के लोगों ने किया था प्रदर्शन
Nagpur Violence : अधिकारियों ने अनुसार यह उपद्रव दोपहर बाद शुरू हुआ, जब बजरंग दल के सदस्यों ने महल इलाके में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के पास प्रदर्शन किया। पुलिस के अनुसार, अफवाह फैली कि आंदोलन के दौरान कुरान को जलाया गया है। पुलिस के अनुसार बजरंग दल के प्रदर्शन के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हुए, जिससे मुस्लिम समुदाय के लोगों में आक्रोश फैल गया।
Nagpur Violence : पुलिस के अनुसार शाम को गणेशपेठ थाने में पवित्र ग्रंथ जलाने का आरोप लगाते हुए एक शिकायत भी दर्ज कराई गई। पुलिस ने बताया कि शिकायत के बाद, बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग महल, कोतवाली, गणेशपेठ और चिटनिस पार्क समेत शहर के विभिन्न इलाकों में इकट्ठा होने लगे। ऐसे में उपद्रव को भांपते हुए पुलिस ने गश्त तेज की और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को बुलाया।
Nagpur Latest News Updates : पुलिसकर्मियों पर पथराव
Nagpur Violence : एक अधिकारी ने बताया कि इसी बीच चिटनिस पार्क और महल इलाकों में पुलिस कर्मियों पर पथराव शुरू हो गया, जिसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। एक अधिकारी ने बताया कि अन्य इलाकों में भी हिंसा की सूचना है। बजरंग दल के पदाधिकारियों ने हालांकि आरोपों का खंडन किया और दावा किया कि उन्होंने अपने प्रदर्शन के तहत केवल औरंगजेब का पुतला जलाया था।
Nagpur Latest News Updates : सीएम फडणवीस ने की शांति की अपील
Nagpur Violence : इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शांति की अपील की और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने को कहा है। उनकी यह अपील ऐसे समय में आई है, जब शाम को मध्य नागपुर के कई इलाकों में इस अफवाह के बाद हिंसा फैल गई कि औरंगजेब की कब्र को हटाने के लिए एक दक्षिणपंथी संगठन द्वारा किए गए प्रदर्शन के दौरान कुरान को जला दिया गया। मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा, ‘‘महल इलाके में पथराव और तनावपूर्ण स्थिति के बाद पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया है।’’ उन्होंने नागरिकों से प्रशासन के साथ सहयोग करने का आग्रह किया।
Nagpur Violence : गृह विभाग का प्रभार संभाल रहे फडणवीस ने यह भी कहा कि वह पुलिस के लगातार संपर्क में हैं और उन्होंने पुलिस से लोगों के साथ सहयोग करने को कहा। उन्होंने कहा, ‘‘नागपुर शांतिपूर्ण शहर है, जहां लोग एक-दूसरे के सुख-दुख में शामिल होते हैं। हमेशा से नागपुर की यह परंपरा रही है। किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें।’’
Nagpur Latest News Updates : नागपुर में भड़की हिंसा के बाद हालात तनावपूर्ण हैं। पुलिस ने शहर में निषेधाज्ञा लागू कर दी है। नागपुर पुलिस ने शहर में अशांति फैलाने के आरोप में 50 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। हंसपुरी इलाके में एक और झड़प के बाद कई घरों और वाहनों में तोड़फोड़ और आगजनी की गई। सीएम फडणवीस, नागपुर से सांसद नितिन गडकरी समेत तमाम लोगों ने शांति बनाए रखने की अपील की है।
Post Comment