today khabar 25

देश राज्यों से बड़ी खबरें : 13 April 2025

भोपाल में आज सहकारिता सम्मेलन को संबोधित करेंगे अमित शाह, दुग्ध संघ और NDDB के बीच होगा एमओयू; डेली दूध उत्पादन क्षमता होगी 20 लाख लीटर

वक्फ कानून का विरोध, मुर्शिदाबाद में 3 की मौत, 15 पुलिसकर्मी घायल, भीड़ ने पिता-पुत्र की हत्या की; हिंसाग्रस्त इलाकों में 1600 जवान तैनात, इंटरनेट बंद

बंगाल में हिंसा पर लगेगा ब्रेक! केंद्र ने भेजीं BSF की 5 कंपनियां, हाई कोर्ट बोला- आंख नहीं मूंद सकते

नेशनल हेराल्ड केस में ईडी का बड़ा ऐक्शन, कुर्क संपत्तियों पर कब्जा लेने के लिए नोटिस जारी

भारत के विधायी इतिहास में पहली बार तमिलनाडु सरकार ने राज्यपाल या राष्ट्रपति की मंजूरी के बिना 10 कानून लागू किए हैं। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली द्रमुक सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को आधार बनाकर इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) द्वारा अपने मुखपत्र ‘सामना’ में प्रकाशित यह संपादकीय, कांग्रेस पार्टी की रणनीति और ‘इंडिया’ गठबंधन के भविष्य को लेकर गंभीर सवाल उठाता है। संपादकीय में कहा गया है कि कांग्रेस ने अहमदाबाद अधिवेशन में केवल अपने संगठन और नेतृत्व को केंद्र में रखा, जबकि देश की व्यापक राजनीति और ‘इंडिया’ गठबंधन के भविष्य पर कोई ठोस चर्चा नहीं की गई

सनी देओल की एक्शन से भरपूर फिल्म ‘जाट’ सिनेमाघरों में सजी हुई है। इस बार फिल्म ‘गदर 2’ के बाद सनी देओल दर्शकों के बीच पहुंचे हैं। फिल्म को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। इसे साउथ की तर्ज वाले एक्शन से भरपूर एंटरटेनिंग फिल्म बताया जा रहा है। इसने बंपर ओपनिंग के साथ खाता खोला।

SEBI चीफ ने कहा- इंडियन मार्केट सेफ और स्ट्रांग, तुहिन पांडेय ने भारतीय बाजारों के फंडामेंटल्स को भी मजबूत बताया

पेट्रोल-डीजल पर ₹15लीटर तक मुनाफा, रेट नहीं घटा रहीं कंपनियां, देश में प्रति व्यक्ति मासिक ईंधन खपत औसतन 9, जिस पर 298 रु. टैक्स

Exit mobile version