आज की ताजा खबर : 21 अप्रैल 2025
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा और संघ के ऊपर मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर विभाजनकारी राजनीति करने का आरोप लगाया।
MamataBanerjee #WestBengalViolence

जम्मू-कश्मीर के रामबन, धर्मकुंड समेत बड़े इलाके में तेज बारिश की वजह से अचानक बाढ़ आ गई। भूस्खलन और बाढ़ की वजह से कई घर धराशायी हो गए। कम से कम दो बच्चों की मौत की खबर

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के बयान को लेकर पूरे देश की राजनीति गर्म हो गई है। हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भी इस मुद्दे को लेकर भाजपा पर प्रहार किया है।
AsaduddinOwaisi #Nishikantdubey

पटना से हावड़ा जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस की यह घटना है। नाश्ते में कीड़ा देखने के बाद यात्री ने इसकी शिकायत की थी। यात्री की शिकायत पर आईआरसीटीसी ने खेद जताया है।
VandeBharat #VandeBharatExpress #Bihar

पंजाब किंग्स वर्सेस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2025 का 37वां मैच आज चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में खेला जा रहा है। आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया है।
RCBvsPBKS

पश्चिम बंगाल के हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद जिले में बाप-बेटे की हत्या में शामिल मुख्य आरोपी जियाउल शेख को पुलिस ने आठ दिन बाद गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
WestBengalViolence #Murshidabad

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का चार दिन का भारत दौरा आज से शुरू हो रहा है। जेडी वेंस और मोदी के बीच बैठक के दौरान टैरिफ और द्विपक्षीय व्यापार समझौते से संबंधित मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में लिए गए तमाम फैसलों के बारे में बताते हुए बीजेपी ने संकेत दिए हैं कि अब यूसीसी की बारी है। बीजेपी ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा कि अभी तो यात्रा शुरू हुई है।
UCC #Modigovt

भयावह दृश्य था, कल्पना से परे; रामबन में भारी बारिश से मची तबाही के बाद लोगों की दर्दनाक दास्तां
JammuKashmir #Landslide

वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 176 रन बनाए हैं।
MIvsCSK #IPL2025

कर्नाटक के पूर्व DGP ओम प्रकाश की हत्या, खून से लथपथ मिली लाश; हिरासत में पत्नी
OmPrakash #Karnataka

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने रविवार को टॉस जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स को बल्लेबाजी का न्योता दिया।
MIvsCSK #IPL2025
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 के 38वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को नौ विकेट से हराया। चेन्नई की तरफ से मिले 177 रनों के लक्ष्य का मुंबई इंडियंस ने 26 गेंद रहते हासिल किया।
Post Comment