आज की ताजा खबरें : 22 अप्रैल 2025

देवबंदी उलेमा कारी इसहाक गोरा का बयान सामने आया है। उन्होंने मुस्लिम महिलाओं के गैर मर्दों से मेहंदी लगवाने और चूड़ियां पहनने को शरीयत के खिलाफ बताया है।

यूपी के संभल के नरौली कस्बे में ‘फ्री गाजा, फ्री फिलिस्तीन’ के पोस्टर से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस एक्टिव हो गई और इस मामले में रविवार को सात युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Sambhal #UttarPradesh

सफेद धुआं करेगा नाम का खुलासा, कैसे चुना जाता है नया पोप; दिलचस्प है इसकी प्रक्रिया

PopeFrancis

मैंने 100 सिखों को मारा;जगदीश टाइटलर के कबूलनामे की कौन सी CD पहुंची दिल्ली कोर्ट

jagdishtytler

एक तरफ गुजरात की टीम प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। वहीं, दूसरी तरफ पिछली बार की चैंपियन केकेआर छह अंकों के साथ सातवें नंबर पर है। इस तरह देखा जाए तो इस वक्त केकेआर की साख दांव पर लगी है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीत लिया है, अजिंक्य रहाणे ने पहले बॉलिंग चुनी हैं।

KKRvsGT #IPL2025

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने सोमवार को राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर सख्त रुख अख्तियार कर लिया। हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को राहुल गांधी की नागरिकता पर स्पष्ट रिपोर्ट दस दिन में देने का आदेश दिया है।

RahulGandhi #citizenship

सऊदी अरब से आ रहे विमान की दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। बताया जा रहा है कि इस विमान के टायर में खराबी आ गई थी जिसके बाद इसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

IGIAirport #Delhi

अब 10 साल से अधिक उम्र के बच्चे अपने बैंक अकाउंट को स्वतंत्र रूप से ऑपरेट कर सकेंगे। केंद्रीय रिजर्व बैंक ने बैंकों को इस संबंध में निर्देश दिया है। बता दें कि अब तक अभिवावक ही नाबालिग के अकाउंट को ऑपरेट करते हैं।

#RBI

आईपीएल में आज गुजरात टाइटंस ने केकेआर को उसके घर में घुसकर 39 रनों से हरा दिया। यह हार केकेआर के लिए काफी चुभने वाली रहेगी। गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने बड़ी पारी खेली। केकेआर के लिए कप्तान रहाणे ने भी दम दिखाया, लेकिन वह अपनी टीम को जीत की सीमारेखा के पार नहीं ले जा सके।

KKRvsGT #IPL2025

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में लिए गए तमाम फैसलों के बारे में बताते हुए बीजेपी ने संकेत दिए हैं कि अब यूसीसी की बारी है। बीजेपी ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा कि अभी तो यात्रा शुरू हुई है।

UCC #Modigovt

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुए महाकुंभ को लेकर भारतीय जनता पार्टी सरकार पर हमला बोला है।

AkhileshYadav #YogiAdityanath

झारखंड में जमशेदपुर में करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह की रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई

KarniSena #Jharkhand

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी में भारतीय मूल के छात्रों को संबोधित किया। इस संबोधन के दौरान राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में हुए चुनावों को लेकर भारतीय चुनाव आयोग और केंद्…

Post Comment