today khabar 25

आज की ताजा खबर : 23 अप्रैल 2025

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सुप्रीम कोर्ट को लेकर दिए अपने बयान की आलोचना के बीच फिर से खुलकर राय जाहिर की है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि लोकतंत्र में संसद सुप्रीम है और उससे ऊपर कोई भी अथॉरिटी नहीं है।

बाबा रामदेव ने दिल्ली हाईकोर्ट को आश्वासन दिया कि वह रूह अफजा पर अपनी कथित ‘शरबत जिहाद’ टिप्पणी से जुड़े वीडियो और पोस्ट तुरंत हटाएंगे। कोर्ट ने मामले में सुनवाई करते हुए कहा था रामदेव का बयान अनुचित है और इसने कोर्ट की अंतरात्मा को झकझोर दिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब की अपनी दो दिवसीय राजकीय यात्रा के लिए जेद्दा पहुंचे। उनका स्वागत 21 तोपों की सलामी के साथ किया गया।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के बैसरन में आतंकी हमला हुआ है। आतंकियों ने इसमें पर्यटकों को निशाना बनाया है, जिसमें एक सैलानी की मौत हो गई है, जबकि चार लोग घायल हो गए हैं। दो पर्यटकों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। पीएम मोदी ने कहा कि इस जघन्य कृत्य के पीछे जो लोग हैं, उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

JammuKashmir #TerrorAttack #PMNarendraModi

आईपीएल में आज लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से है। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है।

LSGvsDC  #IPL2025

पहलगाम आतंकी हमला: भड़के सोनू सूद, अक्षय कुमार बोले- हमले की खबर सुनकर स्तब्ध हूं

KashmirTerrorAttack #Bollywood

जम्मू-कश्मीर के लोकप्रिय पर्यटन स्थल पहलगाम में मंगलवार को आतंकवादियों ने अचानक हमला कर दिया। इस भयावह हमले में 24 की मौत हो गई, जबकि कई लोग जख्मी बताए जा रहे हैं।

JammuKashmir #TerrorAttack

जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सऊदी अरब यात्रा रद्द कर दी है और तत्काल भारत लौटने का निर्णय लिया है।

SaudiArabia #PMNarendraModi #jammukashmirterrorattack

केएल राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक बार फिर से शानदार पारी खेली। उन्होंने छक्का मारकर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपनी टीम को जीत दिलाई।

LSGvsDC #IPL2025

10 करोड़ दे दो, वरना पिता की तरह मार डालेंगे! जीशान सिद्दीकी को D कंपनी से धमकी

zeeshansiddique

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब की यात्रा बीच में छोड़कर भारत आ चुके हैं। दिल्ली पहुंचते ही उन्होंने एयरपोर्ट पर ही एक आपात बैठक बुलाई।

कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों के हमले में मरने वालों में कर्नाटक के एक पर्यटक मंजूनाथ भी शामिल हैं। उऩकी पत्नी की आंखों के सामने उन्हें गोली मार दी गई और आतंकियों ने उनकी पत्नी से कहा कि जाओ मोदी को बता देना।

JammuKashmir #TerrorAttack

उषा और मैं भारत के पहलगाम में हुए दर्दनाक आतंकवादी हमले के पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। पिछले कुछ दिनों में, हम इस देश और इसके लोगों की खूबसूरती से अभिभूत हैं. इस भयावह हमले पर शोक जताते हुए हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके साथ हैं : अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का ट्वीट

यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है… मैं इस तरह की घटनाओं की कड़ी निंदा करती हूं, मुझे लगता है कि सरकार को बहुत कठोरतम कार्रवाई करनी चाहिए… बहुत दुख की बात है और यह बहुत गलत है : पहलगाम आतंकी हमले पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा

Exit mobile version