कश्मीर में सेना का एक्शन, 4 आतंकियों के घर ढहाए, जलशक्ति मंत्री बोले- पाकिस्तान को एक बूंद पानी नहीं देंग पहलगाम हमले में 5 से 7 आतंकी थे शामिल! NIA ने हमले में बचे लोगों से की बातचीत; ड्रोन से आतंकियों की हो रही तलाशी
‘पानी की एक भी बूंद पाकिस्तान नहीं जाएगी’, शाह से मुलाकात के बाद जल शक्ति मंत्री सी आर पाटील का बयान
वक्फ कानून पर केंद्र का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा, कहा- धार्मिक अधिकार में कोई हस्तक्षेप नहीं, सभी याचिकाएं खारिज की जाएं
पहलगाम आतंकी हमले पर शरद पवार बोले – सच्चाई का पूरा पता नहीं, सुरक्षा में चूक हुई; न हो राजनीति,केंद्र सरकार बार-बार यह दावा करती रही है कि कश्मीर से आतंकवाद खत्म हो गया है, लेकिन पहलगाम जैसे सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में हमला होना सुरक्षा में भारी चूक को दर्शाता है।
जब देश पर हमला होता है, तब सभी को एकजुट होकर काम करना चाहिए, न कि एक-दूसरे पर आरोप लगाना।’ उन्होंने सर्वदलीय बैठक पर कहा कि ‘मैं खुश हूं कि सभी दलों ने सरकार का समर्थन करने की बात कही है। सरकार जो भी फैसला लेगी, हम उसके साथ हैं। लेकिन सरकार को इसे और गंभीरता से लेना चाहिए- शरद पवार
पीड़ितों की बात सुने पवार साहव-उनके इस बयान पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रतिक्रिया दी और कहा, ‘मैं नहीं जानता पवार साहब ने क्या कहा है, लेकिन मैंने पीड़ित परिवारों और मौके पर मौजूद लोगों की बातें सुनी हैं। पवार साहब को भी वो सुनना चाहिए।
महाराष्ट्र मंत्री बोले- हिंदू खरीददारी करने से पहले धर्म पूछें, हनुमान चालीसा पढवाएं, जो न पढ़ सके उससे सामान न खरीदें, मंत्री राणे ने यह टिप्पणी पहलगाम हमले के बाद की है जहां आतंकियों ने धर्म पूछकर गोलियां मारी थी
‘पहलगाम हमला मानवता के खिलाफ सबसे बड़ा अपराध’, कैंडल मार्च में शामिल हुए राहुल गांधी समेत कई नेता
तेलंगाना CM बोले- पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दो, PoK भारत में मिला दो; मुंहतोड़ जवाब देने का वक्त, हम सब PM मोदी के साथ हैं
पहलगाम हमले पर बोले मशहूर कथावाचक प्रदीप मिश्रा – अमित शाह कलयुग के शंकर, दिखाएंगे तांडव
भाजपा के राजा इकबाल सिंह दिल्ली के मेयर चुने गए, कांग्रेस कैंडिडेट को सिर्फ 8 वोट मिले; आम आदमी पार्टी चुनाव में शामिल नहीं हुई 145 शहरों में नदियों की सफाई के लिए कार्ययोजना को मंजूरी; 25 नए शहर चिन्हित, 60 के लिए बन रही योजना,राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) ने शुक्रवार को एक योजना को मंजूरी दी, जिसका उद्देश्य देश भर के 145 शहरों में शहरी नदी पुनरुद्धार प्रयासों को आगे बढ़ाना है, जो नदी-केंद्रित शहरी शासन की गति पर आधारित है।
फिजियोथेरेपी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए नीट अनिवार्य, कर्नाटक के मंत्री शरण प्रकाश पाटिल ने किया एलान
PoK पर कब्जा करे हिन्दुस्तान, अब एक तबका पाक नागरिक ही करने लगे मांग; शिमला समझौता रद्द कर घिरे शहबाज
‘भारत के साथ खड़ा है अमेरिका, आतंकियों को दबोचने में करेगा मदद’; पहलगाम हमले पर तुलसी गबार्ड का बड़ा ऐलान
हैदराबाद पांच विकेट से जीता, चेन्नई की सातवीं हार; हर्षल पटेल के बाद ईशान किशन चमके
रिलायंस को चौथी तिमाही में ₹19,407 करोड़ का मुनाफा, सालाना कमाई 10% बढ़कर ₹2.69 लाख करोड़, ₹5.50 प्रति शेयर डिविडेंड देगी कंपनी
मध्यप्रदेश-राजस्थान समेत 12 राज्यों में हीटवेव, यूपी-झारखंड में 8वीं तक के स्कूलों का टाइम बदला; बंगाल में आंधी-तूफान का अलर्ट
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए चरमपंथी हमले बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच फिर तनाव बढ़ने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रतिक्रिया दी है.
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “मैं भारत के भी बहुत क़रीब हूं और पाकिस्तान के भी बहुत क़रीब हूं. वे कश्मीर को लेकर हज़ारों सालों से लड़ रहे हैं. कश्मीर का मुद्दा हज़ारों सालों से चल रहा है और शायद उससे भी ज़्यादा समय से.”
उन्होंने कहा, “एक बुरा हमला (पहलगाम में हुआ चरमपंथी हमला) था और उस सीमा पर 1500 सालों से तनाव है. यह ऐसा ही रहा है, लेकिन मुझे यकीन है कि वे इसे किसी ना किसी तरह से सुलझा लेंगे. मैं दोनों नेताओं को जानता हूं. पाकिस्तान और भारत के बीच बहुत तनाव है, लेकिन हमेशा से रहा है.”
दरअसल, ब्रिटिश राज से 1947 में आज़ादी मिलने के साथ ही भारत का विभाजन भी हुआ था. भारत को दो स्वतंत्र राष्ट्रों, भारत और पाकिस्तान में विभाजित कर दिया गया.
इसके बाद से दोनों देशों के बीच कश्मीर को लेकर विवाद चल रहा है.
मजहब के नाम पर दंगे… पहलगाम हमले से आहत साबिर हुसैन छोड़ रहे इस्लाम
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले को लेकर पूरा देश आक्रोशित है। इस घटना से आहत बंगाल के एक स्कूल टीचर साबिर हुसैन ने इस्लाम धर्म को छोड़ने का फैसला कर लिया है।
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पहलगाम आतंकी हमले पर केंद्र सरकार की सख्त प्रतिक्रिया का समर्थन किया है साथ ही उन्होंने सरकार से यह सवाल भी पूछा कि अगर हम पाकिस्तान को पानी नहीं देंगे तो उसे कहां स्टोर करेंगे।
AsaduddinOwaisi #PahalgamTerrorAttack
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पाकिस्तान को दो भागों में विभाजित करने और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को भारत में विलय करने का आग्रह किया है।
RevanthReddy #Pakistan #PahalgamTerrorAttack
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करने की रणनीति पर काम कर रही है कि भारत से पानी की एक भी बूंद पाकिस्तान में न जाने पाए।
PahalgamTerrorAttack
पहलगाम हमले के बाद भारत की तरफ से सिंधु जल संधि को निरस्त करने का फैसला लिया था। अब पाक नेता बिलावल भुट्टो ने कहा कि सिंधु का पानी बहेगा या फिर उनका (भारत) का खून बहेगा।