RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, हमारी अहिंसा लोगों को बदलने के लिए है लेकिन कुछ लोग कभी नहीं बदलेंगे। उन्होंने कहा, गुंडों को सबक सिखाना हमारा धर्म है।

सिंधु जल संधि रद्द होने से इन 4 राज्यों की मिट्टी उगलेगी ‘सोना’… तो पाकिस्तान जाएगा बूंद-बूंद पानी के लिए तरस
Indus Water Treaty Suspended Impact News : पहलगाम आतंकी हमले के बाद मोदी सरकार ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया है. इससे जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान को आने वाले
सिंधु जल संधि रद्द होने से किन-किन राज्यों को फायदा होगा?
हाइलाइट्स
सिंधु जल संधि निलंबित, भारत को जल संसाधनों पर पूर्ण नियंत्रण.
जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हिमाचल, राजस्थान को जल संकट से राहत.
पाकिस्तान को पानी की भारी कमी का सामना करना पड़ेगा.
नई दिल्ली. पहलगाम आतंकी घटना में 26 लोगों की मौत के बाद भारत के एक्शन से पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है. मोदी सरकार ने 23 अप्रैल 2025 को पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि को निलंबित करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है. इस फैसले की जानकारी भारत सरकार ने पाकिस्तान सरकार को लिखित तौर पर दे दी है. 1960 में भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु जल संधि हुई थी, इसके तहत भारत के पास पूर्वी नदियों रावी, ब्यास, सतलज पर पूर्ण नियंत्रण और पश्चिमी नदियों सिंधु, झेलम, चिनाब पर सीमित उपयोग का अधिकार था. इन नदियों का 80% जल पाकिस्तान को जाता था. लेकिन पहलगाम हमले के बाद यह संधि खत्म कर दी गई है. अब इन नदियों के जल का पूर्ण नियंत्रण भारत के पास आ गया है. भारत सरकार के इस फैसले से कई राज्यों में जल संकट खत्म हो जाएगा और कुछ राज्यों की मिट्टी अब सोना उगलेगी.
सिंधु जल संधि के निलंबन से जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों को सबसे अधिक लाभ होगा. जम्मू-कश्मीर में चिनाब और झेलम नदियों पर बनी जलविद्युत परियोजनाएं जैसे सलाल, बगलिहार और पाकल दुल अब बिना पाकिस्तानी आपत्तियों के तेजी से विकसित हो सकती हैं. यह न केवल बिजली उत्पादन बढ़ाएगा, बल्कि सिंचाई के लिए जल उपलब्धता भी सुधरेगी.
पाकिस्तान अब बूंद-बूंद के लिए तरसेगा.
पंजाब, जो रावी और सतलज नदियों पर निर्भर है, अब शाहपुर कांडी बैराज जैसे ढांचों के माध्यम से अपने हिस्से के पानी का पूर्ण उपयोग कर सकता है, जिससे कृषि उत्पादकता बढ़ेगी. हिमाचल प्रदेश में ब्यास और सतलज पर बने भाखड़ा और पोंग डैम की क्षमता का बेहतर उपयोग होगा. राजस्थान इंदिरा गांधी नहर के माध्यम से इन नदियों का पानी प्राप्त करता है, अब अतिरिक्त जल से रेगिस्तानी क्षेत्रों में सिंचाई और पेयजल आपूर्ति बढ़ा सकता है.
डैम निर्माण और जल उपयोग
संधि के निलंबन से भारत को पश्चिमी नदियों पर नए डैम और बैराज बनाने की स्वतंत्रता मिलेगी. जानकारों और विशेषज्ञों की मानें तो भारत पहले से ही रावी नदी पर शाहपुर कांडी बैराज के माध्यम से पानी रोककर जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान में उपयोग कर रहा है. चिनाब और झेलम पर नए जलाशय और बांध बनाने से भारत न केवल सिंचाई और पेयजल के लिए जल संग्रह कर सकता है, बल्कि जलविद्युत उत्पादन भी बढ़ा सकता है.
अब किशनगंगा और रतले जैसी परियोजनाएं, जिन पर पाकिस्तान ने आपत्ति जताई थी, अब बिना किसी बाधा के पूरी हो सकती हैं. हालांकि, पानी को पूरी तरह रोकने के लिए बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचे की आवश्यकता होगी. भारत को नए जलाशय, नहरें और बांध बनाने में समय और निवेश करना होगा. बिना उचित प्रबंधन के जल रोकने से जम्मू-कश्मीर और पंजाब में जलभराव की समस्या हो सकती है. इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय समुदाय और विश्व बैंक की प्रतिक्रिया पर भी नजर रखनी होगी, क्योंकि यह संधि वैश्विक मंच पर एक मिसाल थी.
कुल मिलाकर सिंधु जल संधि का निलंबन भारत के लिए जल संसाधनों पर रणनीतिक नियंत्रण का अवसर है. यह जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान में जल संकट को कम कर सकता है. साथ ही कृषि, बिजली और पेयजल आपूर्ति को बढ़ावा दे सकता है. भारत सरकार डैम और जलाशयों का निर्माण कर इन राज्यों को और खुशहाल बना सकती है, लेकिन इसके लिए दीर्घकालिक योजना और बहुत पैसे और निवेश की जरूरत होगी.
पहलगाम आतंकी हमले की जांच एनआईए को सौंपी गई है। हमले के पीछे पाक प्रायोजित लश्कर का हाथ बताया गया है। 22 अप्रैल को हुए हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी।
PahalgamAttack #NIA
कलकत्ता हाईकोर्ट ने कहा कि नशे की हालत में नाबालिग का स्तन छूने की कोशिश करना पॉक्सो एक्ट के तहत दुष्कर्म की कोशिश नहीं है। यह सिर्फ यौन अपराध की श्रेणी में आता है।
KolkataHighCourt
मन की बात कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए कहा कि आतंकियों ने अपनी कायरता दिखाई है। उन्होंने कहा कि आतंकियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।
MannKiBaat #PMNarendraModi #PahalgamTerroristAttack
भोजपुरी लोकगायिका नेहा सिंह राठौर ने भी पहलगाम की इस आतंकी घटना को सरकारी की चूक माना है। उन्होंने तल्खी भरे लहजे में सरकार की आलोचना है। नेहा सिंह राठौर का बयान पाकिस्तानी लोगों, वहां के नेता और सरकारी एजेंसियों के द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।
NehaSinghRathore #PahalgamAttack
KKR vs PBKS Highlights : प्रियांश और प्रभसिमरन की मेहनत पर फिरा पानी, केकेआर और पंजाब का मुकाबला बेनतीजा रहा
Kolkata Knight Riders vs Punjab Kings : आईपीएल 2025 में केकेआर और पंजाब का पहला मुकाबला है जो बारिश की भेंट चढ़ा है। कोलकाता में दूसरी पारी शुरू होने के एक ओवर बाद ही बारिश और आंधी आ गई। यह नहीं रुकी और इसी वजह से मैच को बेनतीजा घोषित कर दिया गया।
हाइलाइट्स
बारिश के कारण केकेआर और पंजाब किंग्स का मैच हुआ रद्द
प्रभसिमरन और प्रियांश की जोड़ी ने बनाई 120 रन की साझेदारी
पंजाब किंग्स ने 201 रन का स्कोर बनाया, केकेआर का स्कोर 7 रन
कोलकाता नाइटराइडर्स और पंजाब किंग्स का मुकाबला बेनतीजा रहा
कोलकाता: आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइटराइडर्स और पंजाब किंग्स का मुकाबला बारिश के भेंट चढ़ गया है। ईडन गार्डन्स के मैदान पर कोलकाता नाइटराइडर्स की पारी शुरू होते ही बारिश आ गई। एक घंटे से ज्यादा समय इंतजार करने के बाद भी मैच शुरू नहीं हुआ। इसके बाद इसे रद्द करने का ऐलान कर दिया गया। पंजाब किंग्स ने मैच में पहले खेलते हुए 4 विकेट पर 201 रन बनाए थे। बारिश आने के समय केकेआर का स्कोर एक विकेट पर 7 रन था। दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट मिला है।
प्रभसिमरन और प्रियांश के बीच शतकीय साझेदारी
प्रभसिमरन सिंह (83) और प्रियांश आर्य (69) की अर्धशतकीय पारियों और दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 72 गेंद में 120 रन की साझेदारी के बूते पंजाब किंग्स ने इस स्कोर तक पहुंच पाई। प्रभसिमरन ने 49 गेंद की पारी में छह छक्के और इतने ही चौके जड़े जबकि चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपना पहला शतक जड़ने वाले प्रियांश ने 35 गेंद की पारी में आठ चौके और चार छक्के लगाये।
पंजाब की टीम 14वें ओवर के बाद एक विकेट पर 158 रन बनाकर बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही थी लेकिन केकेआर के गेंदबाजों ने आखिरी छह ओवर में सिर्फ 43 रन पर तीन विकेट लेकर उन्हें 201 रन पर रोक दिया। पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया और प्रभसिमरन तथा प्रियांश की जोड़ी ने उसे सही साबित किया।
संबंधित स्टोरीज़
प्रियांश ने आते ही बॉलर्स पर अटैक किया
प्रियांश ने शुरुआती ओवरों में आक्रामक रूख अपनाया तो वहीं उनके आउट होने के बाद प्रभसिमरन ने तेजी से रन बनाये। प्रभसिमरन एक समय 34 गेंद में 32 रन पर खेल रहे थे लेकिन उन्होंने अगले 17 गेंद में 49 रन जोड़ डाले। प्रभसिमरन के आउट होने के बाद हालांकि पंजाब के बल्लेबाज तेजी से रन बनाने के लिए संघर्ष करते दिखे। कप्तान श्रेयस अय्यर 16 गेंद में नाबाद 25 और जोश इंग्लिस ने छह गेंद में नाबाद 11 रन का योगदान दिया।
केकेआर के लिए वैभव अरोड़ा ने 34 रन देकर दो विकेट लिये। प्रियांश को आउट कर पहले विकेट की साझेदारी तोड़ने वाले आंद्रे रसेल ने 27 रन पर एक सफलता हासिल की। वरुण चक्रवर्ती (39 रन पर एक विकेट) और सुनील नारायण ने भी आखिरी ओवरों में कसी हुई गेंदबाजी करते हुए पंजाब को और बड़ा स्कोर खड़ा करने से रोक दिया। पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने 10वें से 15वें ओवर के बीच 71 रन बटोर तब लग रहा था कि टीम आसानी से 230 रन के करीब पहुंच जायेगी। शुरुआती ओवरों में गेंद सही गति से बल्ले पर आ रही थी और 23 साल के आर्य ने शानदार स्टोक्स के साथ इसका फायदा उठाया। उन्होंने अरोड़ा की गेंद पर दिलकश कवर ड्राइव पर चौका जड़ने के बाद हर्षित राणा के वाइड यॉर्कर गेंद पर शानदार छक्का लगाया।
प्रियांश ने परिपक्वता से बल्लेबाजी करते हुए बिना जोखिम लिए तेजी से रन बनाते हुए अपना दबदबा कायम किया। प्रभसिमरन ने धीमी शुरुआत से उबरते हुए अच्छी आक्रामक तेवर दिखाये। केकेआर ने अपनी गेंदबाजी को मजबूत करने के लिए चेतन सकारिया को शुरुआती एकादश में शामिल किया लेकिन बायें हाथ के इस गेंदबाज ने अपने तीन ओवर में बिना किसी सफलता के 39 रन दिए।
ऋषिकेश को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2018 में मीडिया डेब्यू। Sportzwiki और दैनिक भास्कर एनएनआर की पिच पर बैटिंग के बाद अब NBT ऑनलाइन में छक्के-चौके उड़ा रहे। फुटबॉल के फुल टाइम और क्रिकेट के पार्ट टाइम फैन। यूरोपियन फुटबॉल में खास रुचि। टेनिस, बैडमिंटन, हॉकी के साथ कबड्डी और एथलेटिक्स भी देखना और उसके बारे में पढ़ना-लिखना पसंद। घूमने और खाने का शौक।
जांच में पता चला है कि कम से कम 15 कश्मीर ओवरग्राउंड वर्कर्स और आतंकियों के मददगारों की पहचान की गई है। सूत्रों का कहना है कि आतंकियों को लॉजिस्टिक ये लोग ही उपलब्ध करवाते थे।
pahalgamattack
पहलगाम में हुए नृशंस आतंकी हमले को लेकर पूर्व भारतीय कप्तान और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई के पूर्व चेयरमैन सौरव गांगुली ने कहा कि भारत को पाकिस्तान के साथ सभी क्रिकेट संबंध तोड़ देने चाहिए।