today khabar 25

देश राज्यों से बड़ी खबरें : 30- अप्रैल -2025

 पाक की अब खैर नहीं! PM मोदी ने सेना को दी खुली छूट, बोले-हमले की तारीख, समय और तरीका सेना तय करे

आतंकवाद को मिलेगा करारा जवाब, सेना तय करेगी टारगेट और टाइमिंग… प्रधानमंत्री आवास पर हाई लेवल मीटिंग के बाद बोले PM नरेंद्र मोदी

पीएम मोदी ने वादा किया है कि इस हमले के पीछे जो आतंकवादी और उनके मददगार हैं, उन्हें दुनिया के आखिरी छोर तक ढूंढ कर ‘कल्पना से परे’ सख्त सजा दी जाएगी। यह पाकिस्तान की ओर इशारा माना जा रहा है, जिसका भारत में आतंकवाद फैलाने का इतिहास रहा है

हाईलेवल मीटिंग के बाद मोहन भागवत से पीएम मोदी की मुलाकात, पहली बार प्रधानमंत्री आवास पहुंचे RSS प्रमुख

भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए गए जस्टिस बीआर गवई, 14 मई को संभालेंगे पद

अंतरिक्ष में नया इतिहास लिखेगा भारत, शुभांशु शुक्ला 29 मई को स्पेस स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान

भारत से 6 दिन में 786 लोग पाकिस्तान भेजे गए, इनमें 9 राजनयिक और अधिकारी शामिल; मेडिकल वीजा की वैधता भी खत्म हुई

कांग्रेस ने डिलिट किया विवादित ट्वीट, कांग्रेस ने पीएम मोदी को लेकर अपना विवादित ट्वीट डिलिट कर दिया, पीएम मोदी पर किए गए ट्वीट को लेकर बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर थी ‘राम मंदिर के सपने को साकार करने का श्रेय पीएम मोदी को…’, नृपेंद्र मिश्रा बोले- 5 जून को पूरा हो जाएगा कंस्ट्रक्शन

राम मंदिर का निर्माण 5 जून को पूरा होगा, शिखर पर 42 फीट ऊंचा धर्म ध्वज दंड लगाया; 7 महीने में 60 कारीगरों ने तैयार किया

हमले पर UNSC में फिर हो सकती है चर्चा; विदेश मंत्री जयशंकर ने नौ घंटे में नौ देशों के विदेश मंत्रियों से की बात

कोलकाता के होटल में आग लगी, 14 की मौत, फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी; छत-खिड़की से कूदते नजर आए लोग

अक्षय तृतीया पर आज होगा चारधाम यात्रा का आगाज…खुलेंगे गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट

मदर डेयरी ने भी दूध के दाम में बढ़ोतरी की है। कंपनी ने 29 अप्रैल से दूध के दाम दो रुपए प्रति बढ़ा दिए हैं। बढ़ी हुई कीमतें आज से प्रभावी होंगीं। दिल्ली-एनसीआर में टोंड दूध (बल्क वेंड) की कीमत 54 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 56 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। फुल क्रीम दूध (पाउच) की कीमत 68 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 69 रुपये प्रति लीटर होगी।

इंडसइंड बैंक के CEO सुमंत कठपालिया ने इस्तीफा दिया, बैंक के डेरिवेटिव पोर्टफोलियो में गड़बड़ी के बाद फैसला लिया; 12 साल तक मैनेजमेंट का हिस्सा रहे

बजाज फाइनेंस का मुनाफा 17% बढ़कर ₹4,480 करोड़ हुआ, चौथी तिमाही में रेवेन्यू 24% बढ़ा; कंपनी ₹12 का स्पेशल और ₹44 का फाइनल डिविडेंड देगी

जीत के साथ कोलकाता की आस बरकरार, दिल्ली ने घर में गंवाया तीसरा मुकाबला

दिल्ली कैपिटल्स की दाल एक बार फिर नहीं गली। घरेलू मैदान एक बार फिर अक्षर की टीम को रास नहीं आया। कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 14 रन से हरा दिया है। अंतिम ओवर में विपराज निगम ने तो पूरी कोशिश की, लेकिन वह अकेले दम पर जीत दिला नहीं पाए।

IPL2025 #DCvsKKR

जावेद अख्तर ने कहा कि भारत ने हमेशा खुले दिल से पाकिस्तानी कलाकारों का स्वागत किया है, लेकिन पाकिस्तान ने कभी भी भारतीय कलाकारों को वो सम्मान नहीं दिया।

JavedAkhtar

जंग की आहट से कांप रहा पाक, कराची को खोने का डर…बॉर्डर पर झोंक दी पूरी ताकत

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान चैन की नींद नहीं सो पा रहा है। पाकिस्तान ने दावा किया है कि भारत की ओर से किसी भी समय हमला हो सकता है। कराची की रक्षा के लिए पाकिस्तान ने अपना सबसे एडवांस एयर डिफेंस सिस्टम लगाया है।

मोदी ने अपनी सेना को खुली छूट दे दी है, पाक मीडिया में खूब चर्चा, मंत्री भी डरे

पाकिस्तान को डर है कि भारत उस पर कभी भी अटैक कर सकता है। PM मोदी ने भारतीय सेना को किसी भी कार्रवाई के लिए खुली छूट दे दी है। इस फैसले ने पाकिस्तानी मीडिया और सरकार में खलबली मचा दी है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इच्छा जताई कि वह पोप बनना चाहते हैं। उनसे पत्रकारों ने पोप के चयन को लेकर सवाल किया था। इसके जवाब में ट्रंप ने कहा- मैं खुद पोप बनना चाहता हूं, यही मेरी पहली पसंद है।

कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लेने की धमकी दी है। इस गैंग की धमकी से जुड़ा सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें गैंग ने लिखा है कि पहलगाम हमले में निर्दोष लोगों की हत्या का जवाब देने के लिए हम पाकिस्तान में घुसकर एक ऐसे आदमी को मारेंगे, जो एक लाख के बराबर होगा।

PahalgamTerroristAttack #lawrencebishnoigang #Pakistan

Exit mobile version