today khabar 25

देश राज्यों से बड़ी खबरें : 11 मई 2025

PAK ने 3 घंटे में ही तोड़ दिया युद्धविराम, कश्मीर-राजस्थान-पंजाब में फिर ड्रोन अटैक

विदेश-रक्षा मंत्रालय की एक दिन में चार प्रेस कॉन्फ्रेंस, पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया; विदेश सचिव बोले- भारतीय सेना को फ्रीहैंड दिया

भारत ने किया सीजफायर का ऐलान, फिर भी पाकिस्तान को नहीं मिलेगी राहत! कई चीजों पर लगा रहेगा बैन

पाकिस्तानी PM शहबाज का झूठ- भारत ने पहले हमला किया, कहा- पहलगाम की आड़ में पाकिस्तान पर अटैक बेबुनियाद; हम खून के आखिरी कतरे तक लड़ेंगे

9 राज्यों के 32 एयरपोर्ट्स 15 मई तक बंद, खुलने पर अभी फैसला नहीं; सीजफायर के बाद राजस्थान सहित 4 राज्यों में ब्लैकआउट रहा

सामने आया चीन का असली चेहरा! विदेश मंत्री वांग यी बोले- हम पाकिस्तान के साथ खड़े रहेंगे

4 दिनों तक चले ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान में भारी तबाही, भारत का पलड़ा भारी

भारत युद्ध नहीं चाहता लेकिन आतंकवाद पर ऐक्शन जरूरी…, NSA अजीत डोभाल ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी से की बात

पाकिस्तान के सीजफायर तोड़ते ही राजस्थान के बाड़मेर-जैसलमेर में फिर ब्लैकआउट, धमाकों की आवाज के बाद अलर्ट जारी

आतंकवाद के खिलाफ जारी रहेगा अडिग रुख, इससे समझौता नहीं करेंगे’, पाक के साथ सीजफायर पर बोले एस जयशंकर

भारत और पाकिस्तान के बीच खत्म हो गया युद्ध, 12 मई को फिर बात करेंगे दोनों देशों के DGMO

सीमा पर गोलीबारी में बिहार का सपूत बलिदान; BSF सब इंस्पेक्टर जवान इम्तियाज ने सीमा पर दिखाया अदम्य साहस

सीजफायर के बाद रक्षा मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस, आर्मी ऑफिसर बोले- हमारी सेनाएं पूरी तरह तैयार, फिर हमला किया तो मुंहतोड़ जवाब देंगे

भारत पर हुआ हर आतंकी हमला युद्ध माना जाएगा, सेना जवाब भी उसी तरह देगी; भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम से पहले सरकार का फैसला

भारत पाकिस्तान के बीच सीजफायर के ऐलान के बाद राजनीति भी शुरू हो गई है, मामले को लेकर कांग्रेस ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है,और संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है, उन्होंने कहा कि भारत ने सीजफायर कर लिया है ये बात भी हमें डोनाल्ड ट्रम्प से पता चली है

कांग्रेस पार्टी मांग करती है,कि एक देश के रूप में भारत के पास कई सवाल हैं,इन सवालों के जवाब संसद के विशेष सत्र के माध्यम से आने चाहिए और इसके लिए एक सर्वदलीय बैठक बुलाई जानी चाहिए, इसके अलावा उन्होंने इस निर्णय पर कटाक्ष करते हुए एक्स लिखा,भारत आज इंदिरा गांधी को याद कर रहा है

भारत की कार्रवाई से डरे पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना दोगलापन दिखाया है। उन्होंने कहा कि भारत को गीदड़भभकी देते हुए कहा कि भारत ने हमला करके गलती की है, भारत को इसका खामियाजा भुगतना होगा

पाकिस्तान बोला- भारत के साथ सीजफायर को लेकर प्रतिबद्ध; शरीफ ने ट्रंप को दिया धन्यवाद

IMF से लोन मिलने के बाद भी नहीं सुधरने वाली पाकिस्तान की हालत, 2 साल में चुकाना है खरबों का कर्ज

देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का कहर, पूर्वोत्तर में 11 से 15 तक तेज बारिश की चेतावनी

राजीव शुक्ला ने कहा, आईपीएल फिर से शुरू करने के विकल्प पर आज चर्चा करेगा बीसीसीआई

PMO में मीटिंग, रक्षा मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस टली कल भारत-पाकिस्तान के सेना अधिकारी बातचीत करेंगे, बॉर्डर स्टेट में हालात सामान्य हो रहे

सीजफायर के बाद PM मोदी की हाईलेवल मीटिंग की, राजस्थान-पंजाब, जम्मू-कश्मीर में हालात सामान्य; पाकिस्तानी फायरिंग में शहीद सुनील का शव जम्मू पहुंचा

‘विनाश की वजह बन सकता था भारत-पाक युद्ध…’, ट्रंप फिर बोले- 1000 साल पुराने कश्मीर विवाद सुलझाने में मध्यस्थता को तैयार

नई दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीडीएस अनिल चौहान और तीनों सेना प्रमुखों के साथ बैठक की। जानकारी के मुताबिक, तीनों सेना प्रमुख प्रधानमंत्री को संघर्ष और संघर्ष विराम के बाद की स्थिति से कराया।

संघर्ष विराम उल्लंघन के बाद जम्मू-कश्मीर के जम्मू शहर,  पुंछ, रजौरी, अखनूर में स्थिति सामान्य दिखाई दी। रात में किसी ड्रोन, गोलीबारी या गोलाबारी की खबर नहीं मिली।

कूटनीतिक जीत: आतंकवाद पर खींची स्थायी रेखा, अपने उद्देश्य में भारत सफल… पाकिस्तान की फजीहत

भारत ने पड़ोसी पाकिस्तान के लिए एक स्थायी लक्ष्मण रेखा खींच दी। सीजफायर को स्वीकार करने से पहले भारत ने घोषित कर दिया कि अब भविष्य में देश के अंदर होने वाली एक भी आतंकी घटना को वह अपने खिलाफ युद्ध मानेगा। इसका सीधा अर्थ यह हुआ कि भविष्य में ऐसी आतंकी कार्रवाई के खिलाफ जवाबी सैन्य कार्रवाई के लिए भारत ने खुद को स्वतंत्र घोषित कर दिया है

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 11 मई की सुबह एक और पोस्ट किया, उन्होंने भारत, पाकिस्तान दोनों देशों की सराहना की है। ट्रंप ने लिखा कि मैं ये देखने के लिए काम करूंगा कि क्या इतने सालों के बाद कश्मीर के संबंध में कोई समाधान निकाला जा सकता है

‘कश्मीर मुद्दे के समाधान के लिए अमेरिका की जरूरत नहीं’, ट्रंप की पेशकश पर भड़का विपक्ष

कहीं 1971 जैसा न हो जाए हाल- इसी खौफ ने पाकिस्तान से करवाया सीजफायर, बिना किसी शर्त के भारत के आगे झुका पाक

भारत-पाक सीजफायर को चिदंबरम ने ठहराया सही कदम, PM मोदी की युद्ध नीति की तारीफ

न्याय था ‘ऑपरेशन सिंदूर’, पीएम मोदी और सेना का शुक्रिया; पहलगाम में मारे गए यतीश के परिजन

गुजरात के बॉर्डर इलाकों में हालात सामान्य, सड़कों में लोगों की आवाजाही बढ़ी, बाजार खुले; 94 गांवों में रातभर ब्लैकआउट रहा

जम्मू-कश्मीर में बाजार खुले, सड़कों पर निकले लोग, राजस्थान-पंजाब में 35 कैंसिल ट्रेनें शुरू; 9 राज्यों के 32 एयरपोर्ट्स के खुलने पर अभी फैसला नहीं

सीजफायर के बाद राजस्थान हरियाणा में हालात सामान्य, हिसार एयरपोर्ट खुलेगा, टिकटों की बुकिंग शुरू; कल से कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के एग्जाम होंगे

भारत पाकिस्तान से तनातनी के बीच हालात सामान्य हो गए हैं, राजस्थान बॉर्डर इलाकों में बाजार खुल गए हैं, जैसलमेर, बाड़मेर, श्रीगंगानगर, बीकानेर, जोधपुर में सामान्य दिनों की तरह बाजारों में चहल-पहल है
ट्रैवल कंपनियों ने कहा- तुर्किये-अजरबैजान की यात्रा से बचें, बुकिंग बंद की, कैंसिलेशन फ्री किया; ईजमाईट्रिप बोला- ये दुश्मन के सपोर्टर, इन्हें मजबूत नहीं करेंगे

आज मदर्स-डे-दुनिया ने लिखना सीखने से पहले ‘मां’ बोलना सीखा, 90% भाषा में मां के लिए एक जैसे शब्द,

शेयर बाजार में इस हफ्ते तेजी के साथ उतार चढ़ाव की आशंका,निफ्टी 23,200 के लेवल तक जा सकता है, भारत-पाक टेंशन अगर बढ़ी तो गिरावट संभव, इस हफ्ते 5 फैक्टर्स से तय होगी बाजार की चाल

IPL दोबारा शुरू कराने पर BCCI की मीटिंग आज, पाकिस्तान के साथ तनाव के कारण रोकी गई थी लीग, 16 मुकाबले बाकी

Exit mobile version