मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: सेना बोली- 40 पाकिस्तानी सैनिक, 100 आतंकी मारे; जवाबी कार्रवाई के लिए फ्रीहैंड मिला; राजनाथ बोले- सेनाओं की धमक रावलपिंडी तक सुनाई दी
आज होगी भारत पाकिस्तान के सैन्य महानिदेशकों की वार्ता, सीमा पर फिलहाल शांति, सशस्त्र बल सतर्क
सेना ने कहा-पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ा तो करारा जवाब देंगे: ऑपरेशन सिंदूर में दुश्मन के 40 सैनिक, 100 आतंकी मारे; 5 भारतीय जवान शहीद
पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब के लिए मुस्तैद थी नौसेना, अरब सागर में तैयार थे युद्धपोत-पनडुब्बी,कराची पोर्ट को तबाह कर देती नौसेना, सिर्फ सरकार के इशारे का था इंतजार! भारतीय सेना का खुलासा
ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के 40 जवान-अफसर मारे गए, सेना बोली- कंधार हाईजैक, पुलवामा अटैक में शामिल 3 आतंकी समेत 100 से ज्यादा आतंकी ढेर किए
सेना ने तबाह हुए आतंकी ठिकानों की तस्वीरें साझा की, बताया- कार्रवाई के डर से खाली हुए कैंप
पाकिस्तान की कायराना हरकत के बाद पीएम मोदी ने सेनाओं और सुरक्षाबलों को सख्त निर्देश दिया है कि ‘अगर वहां से गोली चलेगी तो यहां से गोला चलेगा’। इसके साथ प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका को भी यह संदेश दिया है कि भारत को किसी के मध्यस्थता की जरूरत नहीं है
राजस्थान-पंजाब, जम्मू-कश्मीर में हालात सामान्य, भारत बोला- अब पाकिस्तान DGMO से ही बात होगी, कोई अन्य देश इसमें शामिल नहीं होगा
सेना की धमक रावलपिंडी तक पहुंची, भारत ने पाक में घुसकर मारा,भारतीय सेना ने ‘आपरेशन सिंदूर’ से दिलाया इंसाफ, ये नया भारत है, सरहद के पार भी करता है बड़ी कार्रवाई, बोले राजनाथ सिंह
कांग्रेस का पोस्टर- इंदिरा होना आसान नहीं, राहुल बोले- सरकार संसद सत्र बुलाए, पायलट बोले- वॉशिंगटन से सीजफायर का ऐलान सवाल खड़े करता है
झुंझुनूं में शहीद की पत्नी बोलीं-आई लव यू यार, गाल पकड़ कर कहा-प्लीज उठ जाओ; फिर सैल्यूट कर बोली जय हिंद,,बेटे ने सैल्यूट किया, पाकिस्तानी अटैक में गई थी जान
‘इंदिरा गांधी ने बांग्लादेश की स्थापना के बाद स्थिति को ठीक से नहीं संभाला’, सीएम हिमंत ने कांग्रेस पर साधा निशाना
पाकिस्तानी सेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस, दावा- भारत ने हम पर पहले हमला किया, हमने आत्मरक्षा में जवाब दिया; कल शहबाज शरीफ ने भी यही कहा था
छत्तीसगढ़ के रायपुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और ट्रेलर की टक्कर में 13 लोगों की मौत, 12 घायल
देश के 25 राज्यों में आंधी-बारिश और तूफान का अलर्ट, ओडिशा के 19 शहरों में तापमान 40°C पार; MP-UP में बारिश हुई, गर्मी का भी असर
14 साल हो गए हैं जब मैंने पहली बार टेस्ट क्रिकेट में बैगी ब्लू पहना था। ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह प्रारूप मुझे किस सफर पर ले जाएगा। इसने मेरी परीक्षा ली, मुझे आकार दिया और मुझे ऐसे सबक सिखाए जिन्हें मैं जीवन भर अपने साथ रखूंगा…मैं हमेशा अपने टेस्ट करियर को मुस्कुराते हुए देखूंगा : विराट कोहली का पोस्ट
किसने राष्ट्रपति ट्रंप को यह अधिकार दिया कि वह युद्ध में दखल दें? शिमला समझौता पढ़िए, यह सिर्फ दो देशों के बीच का समझौता है, इसमें कोई तीसरा देश हस्तक्षेप नहीं करेगा. किसने राष्ट्रपति ट्रंप को सरपंच बनाया?… क्या हमने उन्हें चौधरी बनाया?: शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत
सेना ने बहादुरी से पाकिस्तान को सबक सिखाया है, इसमें कोई शक नहीं है। सरकार से सवाल हैं और वह सवाल तभी पूछे जा सकते हैं जब संसद का विशेष सत्र बुलाया जाए, मुझे लगता है कि पूरी दुनिया को देखना चाहिए कि भारत की सेना कितनी पेशेवर है, सभी ने उनके जज्बे को सलाम किया: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा
269 साइनिंग ऑफ… कोहली ने रिटायरमेंट पोस्ट में क्या-क्या लिखा, हर लाइन पर बैठ आपका जाएगा दिल!
भारतीय क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर सबको चौंका दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट के माध्यम से अपने 14 साल के शानदार सफर को साझा किया, जिसमें टेस्ट क्रिकेट के प्रति उनका जुनून और इस प्रारूप से मिली सीख शामिल है।
भारत के तीनों सेनाओं के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस ने रविवार को बताया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में बड़े पैमाने पर कामयाबी हासिल हुई है.
डीजीएमओ राजीव घई ने बताया कि 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए हैं.
इसमें कंधार हाईजैक और पुलावामा अटैक में शामिल यूसुफ अजहर, अब्दुल मलिक और मुदस्सर अहमद जैसे कुख्यात आतंकी भी शामिल हैं.
बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने क्षेत्रीय बदलाव की चेतावनी देते हुए कहा है कि साउथ एशिया में ‘एक नई व्यवस्था जरूरी हो गई है.’
बीएलए ने दावा किया कि उसने पाकिस्तानी सैन्य और खुफिया साइट्स को निशाना बनाते हुए कब्जे वाले बलूचिस्तान में 51 से ज्यादा जगहों पर 71 हमले किए.
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने न केवल राज्य की अर्थव्यवस्था और पर्यटन को झटका दिया है, बल्कि पाकिस्तान को कश्मीर मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फिर से उठाने का मौका भी दे दिया है।
सेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस: एयर मार्शल बोले- हमारी लड़ाई आतंकियों से थी, पाकिस्तानी सेना या जनता से नहीं; लेकिन पाकिस्तानी सेना ने आतंकियों का साथ दिया
ऑपरेशन सिंदूर पर पाकिस्तान को भारतीय सेना की बड़ी चेतावनी, ‘हमारे मिलिट्री बेस एक्टिव, जरूरत पड़ी तो…’भविष्य में किसी भी मिशन को पूरा करने के लिए पूरी तरह से तैयार है
भय बिनु होइ न प्रीति: कल शिव तांडव स्तोत्र, आज कृष्ण की चेतावनी और रामचरित मानस; भारत का दुनिया को दिया कई संदेश
सीजफायर के बाद मार्केट में धुम धडा़का,बुलेट ट्रेन की रफ्तार से भागा शेयर बाजार, सेंसेक्स करीब 3000 अंक चढ़ा
चीनी मिसाइल को हमने मार गिराया, पाक हमारा डिफेंस सिस्टम भेद भी ना पाया: IAF
‘पहलगाम तक पाप का ये घड़ा भर चुका था…’, पाकिस्तान को सबक सिखाने वाली इंडियन आर्मी की हुंकार
लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा कि पाकिस्तान के ड्रोन और हथियारों की गई कोशिशें नाकाम हुईं और जो बचे ड्रोन थे, उन्हें मार गिराया गया. मैं BSF की भी सराहना करना चाहता हूं. पहरा देने वाले जवान हमारे इस अभियान में शामिल हुए और बहादुरी के साथ हमारा साथ दिया. इसके कारण पाकिस्तान की नापाक हरकतों का विनाश किया गया. जब हौसलों बुलंद हों, तो मंजिलें भी कदम चूमती हैं
एयरमार्शल भारती ने रामचरितमानस की पंक्तियों का उल्लेख किया और कहा कि जब राम समुद्र तट पर उपासना और प्रार्थना कर रहे थे वहां तुलसीदास ने लिखा है– विनय न मानत जलधि जड़ गए तीन दिन बीत बोले राम सकोप तब.. भय बिनु होहीं न प्रीत।
भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर होने के बाद पहली बार दोनों देशों के DGMOs के बीच तय हुई है, जो आज शाम में होगी. भारत की तरफ से लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई और पाकिस्तान के मेजर जनरल काशिफ चौधरी बात करेंगे, पहले 12 बजे होने वाली थी,अब शाम 5 बजे होगी
सीजफायर के 43 घंटे बाद 32 एयरपोर्ट्स खोले गए, बुकिंग शुरू; भारत-पाक तनाव के चलते 9 से 15 मई तक सर्विसेज बंद की गई थीं
राजकोट, जामनगर समेत गुजरात से सभी एयरपोर्टस खुले, कच्छ के नडेश्वरी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, गुजरात से राजस्थान जाने वाली सभी ट्रेनें भी बहाल
जोधपुर सहित राजस्थान के तीनों एयरपोर्ट शुरू, जैसलमेर में बम मिला, पाकिस्तान सीमा पर टॉर्च-गाड़ियों की हेडलाइट जलाने पर भी रोक
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के महामंत्रियों के साथ बैठक की, जो करीब एक घंटे तक चली. बैठक में बीजेपी के मीडिया डिपार्टमेंट के प्रतिनिधि भी हुए शामिल हुए. इस मीटिंग में पाकिस्तान से युद्धविराम के बाद के हालात और सेना की उपलब्धि को आम लोगों के बीच पहुंचाने पर चर्चा हुई.
‘कश्मीर मुद्दे पर तीसरे पक्ष की मध्यस्थता पर जवाब दे केंद्र सरकार’, कांग्रेस ने मांगा जवाब
इस मामले पर जल्द से जल्द संसद सत्र बुलाने की मांग की। केसी वेणुगोपाल ने कहा कि ‘क्या शिमला समझौता, जो कश्मीर मुद्दे पर भारत-पाकिस्तान के अलावा तीसरे पक्ष की मध्यस्थता को खारिज करता है, क्या उसका उल्लंघन हुआ है? ट्रंप रोजाना बयानबाजी कर रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि उन्होंने मध्यस्थता कराई है। ऐसे में सरकार को इस मुद्दे पर स्पष्टीकरण देना चाहिए।
भारत-पाकिस्तान संघर्ष को लेकर फेक न्यूज की बाढ़, साइबर पुलिस ने 5000 पोस्ट सोशल मीडिया से हटाए
विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, 14 साल लंबे करियर पर लगाया विराम
भूकंप से फिर कांपी पाकिस्तान की धरती, रिएक्टर स्केल पर 4.6 थी तीव्रता
भारत-पाक तनाव के बीच चीन ने अमेरिका से की टैरिफ डील, 90 दिनों के लिए शुल्क घटाएंगे दोनों देश
चौथी तिमाही के नतीजों के बाद रिलायंस पावर 13% चढ़ा, जनवरी-मार्च में ₹126 करोड़ का प्रॉफिट हुआ, सोलर एनर्जी का ऑर्डर भी मिला
भारत-पाक सीजफायर के बाद 2975 अंक चढ़ा सेंसेक्स, ये साल की सबसे बड़ी तेजी, 82,430 के स्तर पर पहुंचा; निफ्टी 4% चढ़ा