today khabar 25

Chhatrapati Veer Shivaji Maharaj Jayanti 2025: आज है छत्रपति वीर शिवाजी महाराज का जन्मोत्सव , जाने मराठा सम्राट व उनके साम्राज्य के बारे में

Chhatrapati Veer Shivaji Maharaj Jayanti 2025: छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म शैली वहां शक संबंधी 1551 में फाल्गुन कृष्ण तृतीया को शिवनेरी किले में हुआ था| ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार यह तिथि फरवरी और मार्च के बीच में होती है| जूलियन कैलेंडर के अनुसार शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी 1630 को माना जाता है|

Chhatrapati Veer Shivaji Maharaj Jayanti 2025: शिवाजी महाराज की जयंती हर वर्ष 19 फरवरी को मनाई जाती है। जिसे हिंदू धर्म में शिव जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिन छत्रपति वीर शिवाजी महाराज के शौर्य नेतृत्व और प्रेरणादायक जीवन को याद किया जाता है। मराठा सम्राट छत्रपति वीर शिवाजी महाराज भारतीय इतिहास के सबसे वीर और कुशल योद्धाओं में से एक है जिनकी शौर्य गाथा भारतीय इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज की गई है। शिवाजी महाराज का नाम हर मराठा ही नहीं बल्कि पूरा देश गर्व के साथ लेता है और उन्हें वीरता की मिसाल मानता है।शिवाजी महाराज को ने केवल रणनीति बुद्धिमत्ता के लिए जाना जाता है बल्कि उन्होंने एक सशक्त मराठा साम्राज्य की नींव रखी।

Chhatrapati Veer Shivaji Maharaj Jayanti 2025: शिवाजी महाराज का जन्म ; जैसा कि हम जानते हैं शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी 1630 को शिवनेरी किले में भोसले परिवार में हुआ था। उनके पिताजी शाह जी भोसले विजयपुर के एक सेनापति थे और माता जीजाबाई ने उन्हें बचपन से ही धर्म नैतिकता और युद्ध कौशल की शिक्षा दी थी। शिवाजी महाराज की माता जीजाबाई ने उन्हें रामायण और महाभारत की कहानी सुना कर एक महान योद्धा बनने के लिए प्रेरित भी किया।

Chhatrapati Veer Shivaji Maharaj Jayanti 2025: तोरणा किले की पहली विजय ; शिवाजी महाराज की पहली विजय बीजापुर के तोड़ना किले पर कब्जा करने पर हुई। उसे समय उनकी उम्र मात्र 16 वर्ष थी। उनकी पहली जीत ने उनको वीरता और दूरदर्शिता वाले मराठा साबित किया। इस युद्ध में शिवाजी महाराज के खिलाफ अफजल खान नामक एक करोड़ सेनापति थे।उसने शिवाजी को धोखे से मारने की योजना बनाई और उन्हें मिलने के लिए बुलाया। लेकिन शिवाजी महाराज ने पहले ही इस चाल को भांप लिया था। जब अफजल खान ने शिवाजी को गले लगाने के बहाने वार करने की कोशिश की तो उन्होंने अपने नाखून जैसे हथियार से उसका वध कर दिया।

Chhatrapati Veer Shivaji Maharaj Jayanti 2025: धोखे से बनाया शिवाजी महाराज को बंदी ;औरंगजेब ने जब शिवाजी महाराज को आगरा बुलाया,तब औरंगजेब द्वारा जल बेचकर शिवाजी महाराज को धोखे से बंदी बना लिया गया। लेकिन शिवाजी महाराज ने बुद्धिमत्ता और चालाकी से खुद को बीमार बताकर भोजन की टोकरी में खुद को छुपा कर बाहर निकालने की योजना बनाई,और इस योजना में वह सफल भी रहे।

Chhatrapati Veer Shivaji Maharaj Jayanti 2025: 6 जून 1674 को रायगढ़ किले में छत्रपति शिवाजी महाराज का भव्य समारोह में राज्याभिषेक हुआ। वे आधिकारिक रूप से 6 जून 1674 को रायगढ़ किले में छत्रपति शिवाजी महाराज का भव्य समारोह में राज्याभिषेक हुआ। वे आधिकारिक रूप से “छत्रपति” बने और अपने शासन को हिंदवी स्वराज का नाम दिया। शिवाजी महाराज ने भारत में पहली बार एक शक्तिशाली नौसेना की स्थापना की। इसलिए उन्हें भारतीय नौसेना का जनक भी कहा जाता है। उन्होंने सदैव महिलाओं का सम्मान किया और अपने सैनिकों को भी स्त्रियों के सम्मान की रक्षा करने का आदेश दिया। उन्होंने कोई भी धार्मिक भेदभाव नहीं किया सभी धर्म को समान व अपना माना। शिवाजी महाराज ने किसानों की रक्षा के लिए कर प्रणाली में भी सुधार किया।

Exit mobile version