देश राज्यों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें : 16 June 2025
आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो अहमदाबाद प्लेन क्रैश में जान गंवाने वालों के पार्थिव शरीर को उनके परिजनों को सौंपे जाने की प्रक्रिया अभी भी जारी है। शिवतीर्थ में आज मनसे की बैठक का आयोजन अध्यक्ष राज ठाकरे की मौजूदगी में होगा। इसके अलावा, पूर्व सीएम विजयभाई रूपाणी का आज अंतिम संस्कार होगा। वहीं, पुणे पुल का अपडेट NDRF ने दिया है, जिसमें कहा गया कि ‘कल देर रात सभी लापता व्यक्तियों का पता लगा लिया गया है, इसलिए जिला प्रशासन के निर्देशानुसार ऑपरेशन बंद कर दिया गया है।’
Aaj Ki Taaza Khabar : पुणे : इंद्रायणी नदी पर बना पुल टूटा, 6 की मौत, कई बहे, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू
पुणे जिले में रविवार को एक बड़ा हादसा देखने को मिला, जहां इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढह गया है। इस हादसे में करीब 25 से 30 सैलानियों के बह जाने की जानकारी सामने आई है। दरअसल, यह घटना पुणे ग्रामीण इलाके के कुंदमाला में स्थित मावल तालुका की है। कुंदमाला तालेगांव दाभाड़े कस्बे के पास प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। जानकारी के अनुसार, इंद्रायणी नदी पर बना पुल काफी पुराना बताया जा रहा है। रविवार होने के कारण, जिस समय यह हादसा हुआ, उस दौरान पुल पर कई पर्यटक मौजूद थे।राहत और बचाव कार्य जारी है.

Aaj Ki Taaza Khabar : गुजरात सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के निधन पर सोमवार (16 जून) को एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया है.
गुजरात के गृहमंत्री हर्ष संघवी ने बताया कि विमान हादसे में मृत 86 लोगों की पहचान डीएनए सैंपल से की जा चुकी है.

Aaj Ki Taaza Khabar : अलर्ट रहें! डिलीवरी ब्वॉय ऑनलाइन मंगाया सामान लेकर फरार हो रहे, आपके साथ ना हो जाए ऐसा
deliveryboy #DelhiNCR

Aaj Ki Taaza Khabar : फोनपे, गूगल पे और पेटीएम यूजर्स के लिए जरूरी खबर, UPI में आज से बड़ा बदलाव
Aaj Ki Taaza Khabar : बंकर में छिपे अयातुल्ला अली खामेनेई, परिवार भी साथ; तेज हुई ईरान और इजरायल की जंग
#Israel #Iran

Aaj Ki Taaza Khabar : ईरान के साथ जारी संघर्ष के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बड़ा दावा कर दिया। उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप ईरान के ‘नंबर एक’ दुश्मन हैं। उनका दावा है कि ईरान ट्रंप को मारने के लिए काम कर रहा है।
#DonaldTrump #Benjaminnetanyahu

Aaj Ki Taaza Khabar : राजा के बड़े भाई सचिन रघुवंशी ने मेघालय पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर उनकी बहू सोनम रघुवंशी गायब हो जाती, तो उनका पूरा परिवार जेल में होता.
उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और एक हफ्ते के भीतर ठोस कदम न उठाए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है.
Aaj Ki Taaza Khabar : अमिताभ कांत ने G20 शेरपा पद से इस्तीफा
नीति आयोग के पूर्व सीईओ और भारत सरकार के सीनियर अधिकारी अमिताभ कांत ने G20 शेरपा पद से इस्तीफा दे दिया है। प्रधानमंत्री ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया है। बता दें कि 45 सालों की लंबी सरकारी सेवा के बाद अब उन्होंने सरकारी कामों से अलग होने का फैसला लिया है। वर्तमान में वो G20 के शेरपा के रूप में कार्यरत थे।

Aaj Ki Taaza Khabar : एअर इंडिया विमान हादसा अपडेट
एअर इंडिया विमान दुर्घटना में जान गंवाने वाले यात्री गौरव ब्रह्मभट्ट और कल्याणी ब्रह्मभट्ट के पार्थिव शरीर गुजरात के गांधीनगर स्थित उनके आवास पर लाए गए।

Aaj Ki Taaza Khabar : एअर इंडिया की एक और फ्लाइट में आई खराबी
सूत्रों के मुताबिक, हांगकांग से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI315 को बीच उड़ान में तकनीकी समस्या आ गई, जिसके चलते उसको फिर से अपनी जगह पर लौटना पड़ा। बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर द्वारा संचालित यह फ्लाइट AI315 हांगकांग से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी।

Aaj Ki Taaza Khabar : सिविल अस्पताल के शवगृह पहुंचा पूर्व सीएम का परिवार
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत विजय रूपाणी की पत्नी अंजलि रूपाणी अपने बेटे ऋषभ रूपाणी के साथ अहमदाबाद सिविल अस्पताल के शवगृह पहुंचीं।

Aaj Ki Taaza Khabar : पूर्व सीएम विजय रूपाणी की अंतिम यात्रा
DCP क्राइम पार्थराज सिंह गोहिल ने पूर्व सीएम विजय रूपाणी की अंतिम यात्रा पर अपडेट दिया। उन्होंने कहा कि ‘राजकोट में आज गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की अंतिम यात्रा निकलने वाली है, इसके लिए राज्य भर से सभी VIP का आवागमन यहां होने वाला है। जिस मुख्य रूट से यह यात्रा निकलेगी, उसको हमने कुछ घंटों के लिए बंद कर दिया है।’

Aaj Ki Taaza Khabar : पुणे ब्रिज मामले पर अपडेट
इंद्रायणी नदी में दुबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। सर्च के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। प्रशासन को अभी भी कुछ लोगों के मिसिंग होने का शक है। सर्च के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। एक टीम रायगढ़ जिले से बुलाई गई है और दो स्थानीय टीमें हैं।
Aaj Ki Taaza Khabar : भूपेंद्र यादव करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
सीनियर भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव आज 16 जून दोपहर 2 बजे भाजपा मुख्यालय, 6ए डीडीयू मार्ग, एन.डी. में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे।

Aaj Ki Taaza Khabar : प्रधानमंत्री मोदी का बिहार दौरा
बिहार प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे पर राज्य के भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को सीवान आएंगे। सारण, सीवान और गोपालगंज के लोग उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछले 11 सालों में यह उनका 52वां बिहार दौरा है।

Aaj Ki Taaza Khabar : कोलकाता के बाजार में आग
कोलकाता के खिदिरपुर इलाके में थोक बाजार में कल रात भीषण आग लग गई। आग से कई दुकानें जलकर खाक हो गईं। मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं।
Aaj Ki Taaza Khabar : फ्लाइट LH 752 को बम से उड़ाने की धमकी
15 जून 2025 को शाम 6:01 बजे हैदराबाद एयरपोर्ट पर लुफ्थांसा फ्लाइट LH 752 को निशाना बनाकर बम की धमकी वाला ईमेल मिला। बम की धमकी आकलन समिति का गठन किया गया है। SOP के अनुसार सभी प्रक्रियाओं का पालन किया गया।

Aaj Ki Taaza Khabar : विमान हादसे की जांच
अमेरिकी अधिकारी और विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) के अधिकारी अहमदाबाद पहुंचे हैं। वे अब 12 जून को हुए विमान हादसे की जगह पर निरीक्षण करने के लिए जा रहे हैं।
Aaj Ki Taaza Khabar : दिल्ली के अशोक विहार में झुग्गियों पर डीडीए का बुलडोजर एक्शन
आज सुबह से ही डीडीए की टीम लाव लश्कर के साथ जेलर वाला बाग पर पहुंची, जहां पर सैकड़ों झुग्गियों डीडीए की जमीन पर अवैध रूप से बनाई गई हैं। बिजली विभाग के साथ जेसीबी को इस इलाके में लाया गया है, जहां पर झुग्गियों को गिराया जा रहा है। तकरीबन 200 से ज्यादा झुग्गियां आज गिराई जानी हैं। जबकि, इससे पहले भी सैकड़ों झुग्गियां गिराई जा चुकी हैं। जिन लोगों को अलॉटमेंट नहीं हुआ था वो कोर्ट चले गए और स्टे लेकर आए हैं, बाकियों को अलॉटमेंट मिल गई। इस कार्रवाई का कोई विरोध नहीं कर सके, इसलिए दिल्ली पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स की भी तैनाती की गई है।

Post Comment