देश राज्यों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें : 21 June 2025
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने पाकिस्तान पर करारा प्रहार करते हुए कई आतंकी ठिकानों और एयरबेस को तबाह कर दिया। बड़ी-बड़ी बातें करने वाला पाकिस्तान चंद दिनों में ही घुटनों पर आ गया और भारत के सामने युद्धविराम के लिए गिड़गिड़ाने लगा।
Pakistan

युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में खेले जा रहे मैच में शतक लगाया है। सलामी बल्लेबाज यशस्वी का इंग्लैंड में ये पहला और टेस्ट करियर का पांचवां शतक है।
YashasviJaiswal #INDvsENG
आज देश और दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में योग कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। वहां पर लोगों को संबोधित करते हुए PM मोदी ने क्या कहा?

आसिम मुनीर ने चुकाया ‘नमक’ का कर्ज, पाक ने नोबेल शांति पुरस्कार के लिए भेजा ट्रंप का नाम
भारत-पाकिस्तान तनाव को कम करने में डोनाल्ड ट्रंप की कथित भूमिका की तारीफ करते हुए पाकिस्तान ने ट्रंप को 2026 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित कर दिया है। हाल ही में आसिम मुनीर ट्रंप के साथ लंच करके आए हैं।

आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है। भारत समेत दुनियाभर में योग से जुड़े अलग-अलग कार्यक्रम हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व किया। पीएम मोदी मुख्य स्थल पर 3 लाख से अधिक प्रतिभागियों के साथ योग किया। इसके अलावा अलग-अलग राज्यों के सीएम और तमाम वीवीआईपी योग कर रहे हैं। इसके अलावा आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे और इस दौरान वह छत्तीसगढ़ में जारी नक्सल विरोधी अभियानों की समीक्षा के लिए एक सुरक्षा शिविर का दौरा करेंगे। इसके साथ ही गृहमंत्री एक सिक्योरिटी से जुड़ी अहम बैठक की अध्यक्षता करेंगे। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं।
योग से खुल सकता है विश्व शांति का मार्ग- बाबा रामदेव
योग गुरु रामदेव ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 पर कहा कि योग एक जन आंदोलन बन गया है, जो व्यक्तिगत और सामाजिक जीवन दोनों को आकार दे रहा है। योग के माध्यम से विश्व शांति प्राप्त की जा सकती है जैसा कि हमारे प्रधानमंत्री ने 2047 तक एक विकसित भारत की कल्पना की है, योग इसके आधारभूत स्तंभों में से एक होगा।

ईरान से आए भारतीयों ने लगाए भारत माता की जय के नारे
ईरान से निकाले गए भारतीय नागरिकों ने भारत वापस सुरक्षित लौटने पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए ‘भारत माता की जय’ का नारा लगाए। अश्गाबात, तुर्कमेनिस्तान से एक विशेष निकासी विमान आज सुबह 3 बजे नई दिल्ली पहुंचा। इसके साथ ही ऑपरेशन सिंधु के तहत अब तक ईरान से 517 भारतीय नागरिक स्वदेश लौट चुके हैं। ये जानकारी विदेश मंत्रालय की ओर से दी गई है।

तेजस्वी सूर्या ने बोला कांग्रेस पर हमला
BJP सांसद तेजस्वी सूर्या ने मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि हमें सरकार से नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी से पूछना चाहिए कि आपकी निष्ठा कहां है? क्या वे विदेशी एजेंटों की कठपुतली बन गए हैं? क्या हमें अपनी संस्थाओं पर भरोसा नहीं करना चाहिए? यह सवाल हमें कांग्रेस पार्टी से पूछना चाहिए।
तेजस्वी सूर्या ने कहा कि एक बार नहीं बल्कि कई मौकों पर भारत सरकार ने हमारी स्थिति स्पष्ट की है, प्रधानमंत्री ने खुद संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति से टेलीफोन पर बातचीत में भी हमारी स्थिति स्पष्ट की है। हमने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि युद्ध विराम का अनुरोध सीधे पाकिस्तान के सैन्य अधिकारियों ने भारत के सैन्य अधिकारियों से बात करके किया था।

वडनगर में सीएम भूपेंद्र पटेल ने किया योग
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर वडनगर में योग किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मोटापे से मुक्त, स्वस्थ जीवनशैली के आह्वान से प्रेरित होकर, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के मार्गदर्शन में गुजरात ने इस 11वें योग दिवस पर मोटापे से मुक्त और स्वस्थ गुजरात के लिए संकल्प लिया है।

एअर इंडिया की फ्लाइट कैंसिल
शुक्रवार को हैदराबाद से मुंबई जाने वाली एअर इंडिया की उड़ान AI2534 में तकनीकी खराबी के कारण उड़ान रद्द कर दी गई। बोर्डिंग के बाद तकनीकी समस्या का पता चलने पर 92 यात्रियों को विमान से उतार दिया गया। यात्रियों को बाद में एअर इंडिया की दूसरी उड़ान में एडजस्ट किया गया।

ईरान से भारतीय लोगों को लेकर दिल्ली पहुंचा विमान
ईरान-इजराइल टकराव के बीच भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंधु लॉन्च किया है। इस ऑपरेशन के तहत इजराइल में फंसे भारतीय नागरिकों को भारत लाया जा रहा है। आज 2 फ्लाइट नागरिकों को लेकर दिल्ली आने वाली हैं। इनमें से एक फ्लाइट W571 दिल्ली पहुंच चुकी है।

Post Comment