देश राज्यों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें : 23 June 2025

Aaj ki Taaja Khabar : खबरों के लिहाज से आज का दिन अहम है क्योंकि आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी जाएंगे। यहां वे प्रस्तावित मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होंगे और कई प्रोजेक्ट्स की समीक्षा करेंगे। दूसरी ओर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन परियोजना के प्रथम चरण एनएच-31 से राघोपुर तक के हिस्से का लोकार्पण करने वाले हैं। इसके अलावा ईरान-इजरायल युद्ध को लेकर भी आज पूरी दुनिया की नजर रहने वाली है क्योंकि ईरान ने अमेरिका और इजरायल को बड़े हमले की चेतावनी दी है।

Aaj ki Taaja Khabar : 5 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के आज आएंगे नतीजे
चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर 19 जून को उपचुनाव के तहत वोटिंग हुई थी और आज सुबह 8 बजे से इनके नतीजों के लिए गिनती शुरू हो गई है। दोपहर तक सभी सीटों पर स्थिति साफ हो जाएगी और शाम तक सभी पांच सीटों के परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। इनमें पंजाब, गुजरात, केरल और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। गुजरात की दो और बाकी राज्यों की एक-एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुआ था। गुजरात की कडी सीट पर कुल 57.91 प्रतिशत वोटिंग हुई थी, जबकि विसावदार सीट पर 56.89 फीसदी वोट पड़े थे। वहीं केरल की नीलांबुर सीट पर सबसे अधिक 75.27 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि पंजाब की लुधियाना वेस्ट सीट पर 51.33 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। पश्चिम बंगाल की कालीगंज सीट पर 73.36 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था।

Aaj ki Taaja Khabar : ईरान पर फिर इजरायल ने बोला हमला
इजराइल ने ईरान में कई जगहों पर मिसाइल से हमला किया है। न्यूक्लियर प्लांट फोर्डो पर भी भीषण बमबारी की गई है। ईरान टीवी की बिल्डिंग पर भी हमला हुआ है।

Aaj ki Taaja Khabar : अरविंद केजरीवाल बोले- जनता ने बीजेपी कांग्रेस को नकारा
आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात की विसावदर और पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीटों पर आम आदमी पार्टी की शानदार जीत पर आप सबको बहुत बहुत बधाई. गुजरात और पंजाब के लोगों को बहुत बधाई और बहुत बहुत शुक्रिया। दोनों जगह पिछले चुनाव के मुक़ाबले लगभग दोगुने मार्जिन से जीत हुई है. ये दिखाता है कि पंजाब के लोग हमारी सरकार के कामों से बहुत ख़ुश हैं और उन्होंने 2022 से भी ज़्यादा वोट दिया है।

गुजरात की जनता अब बीजेपी से परेशान हो चुकी है और उन्हें आम आदमी पार्टी में उम्मीद दिखाई दे रही है। दोनों जगह कांग्रेस और बीजेपी, दोनों पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ीं। इन दोनों का एक ही मकसद था -आप को हराना, लेकिन लोगों ने दोनों जगह इन दोनों पार्टियों को नकार दिया।

Aaj ki Taaja Khabar : बारिश की वजह से रद्द हुआ अमित शाह का दौरा
लगातार हो रही भीषण बारिश की वजह से गृहमंत्री अमित शाह के आज होने वाले सभी कार्यक्रम रद्द किए गए है। आज दोपहर 12 बजे गृहमंत्री को छत्तीसगढ़ के कोर नक्सली इलाका नारायणपुर के अबूझमाड़ और दोपहर 1.30 बजे बीएसएफ कैंप इरकभट्टी में कार्यक्रम तय था।

Aaj ki Taaja Khabar : बंगाल के बीजेपी विधायक सत्र से निलंबित
पश्चिम बंगाल के भाजपा विधायकों दीपक बर्मन, शंकर घोष, अग्निमित्र पॉल और मनोज ओरांव को स्पीकर बिमान बनर्जी ने इस सत्र के लिए सदन से निलंबित कर दिया। सदन में पहले की गई कुछ टिप्पणियों को हटाने पर चल रही चर्चा के दौरान विधायकों ने विरोध किया और नारे लगाए।

Aaj ki Taaja Khabar : AAP के संजीव अरोड़ा को लीड
पंजाब की लुधियाना वेस्ट सीट से आप के संजीव अरोड़ा आगे चल रहे हैं। यहां उनका मुकाबला कांग्रेस के भरत भूषण आशु और बीजेपी के जीवन गुप्ता से है।

Aaj ki Taaja Khabar : पहलगाम में समान्य स्थिति को लेकर सीएम उमर अब्दुल्ला ने किया ट्वीट
पिछली बार जब मैं पहलगाम गया था तो मैंने एक ऐसे बाजार से साइकिल चलाई थी जो लगभग सुनसान था। आज मैं पहलगाम वापस आया जो गतिविधियों से भरा हुआ था। देश के विभिन्न हिस्सों से आए पर्यटक स्थानीय पिकनिक मनाने वालों के साथ जगह के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे थे जो ठंडी जलवायु और बरसात के मौसम का आनंद ले रहे थे। यह देखना बहुत संतोषजनक है कि मेरे और मेरे सहयोगियों द्वारा किए गए प्रयास धीरे-धीरे फल दे रहे हैं।

Aaj ki Taaja Khabar : अमेरिकी नागरिकों के लिए यूएस विदेश विभाग ने जारी की चेतावनी
अमेरिकी विदेश विभाग के वाणिज्य दूतावास मामलों के विभाग ने ट्वीट किया और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एडवाइजरी जारी की है। इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के कारण मध्य पूर्व में यात्रा में व्यवधान उत्पन्न हुआ है और हवाई क्षेत्र को समय-समय पर बंद किया गया है। विदेशों में अमेरिकी नागरिकों और हितों के खिलाफ़ प्रदर्शनों की संभावना है। विदेश विभाग दुनियाभर के अमेरिकी नागरिकों को अधिक सावधानी बरतने की सलाह देता है।

Aaj ki Taaja Khabar : राजस्थान सरकार ने नौकरशाही में किया फेरबदल
राजस्थान सरकार ने नौकरशाही में बड़ा फेरबदल किया है और उसने 62 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है, जिनमें आठ अतिरिक्त मुख्य सचिव और 11 जिला कलेक्टर शामिल हैं। इसके अलावा 21 आईएएस अधिकारियों को विभागों का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

Aaj ki Taaja Khabar : डोनाल्ड ट्रंप का नया पोस्ट
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पोस्ट किया, शासन परिवर्तन शब्द का प्रयोग करना राजनीतिक रूप से सही नहीं है, लेकिन यदि वर्तमान ईरानी शासन ईरान को पुनः महान बनाने में असमर्थ है, तो शासन परिवर्तन क्यों नहीं होगा?

Aaj ki Taaja Khabar : 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जांच में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को बड़ा सुराग मिला है।

Aaj ki Taaja Khabar : भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स में खेला जा रहा है। भारत ने पहली पारी में 471 रन बनाए हैं, इसके जवाब में इंग्लैंड ने सभी विकेट खोकर 465 रन बनाए हैं।

Aaj ki Taaja Khabar : सरकार का बड़ा फैसला, 2026 से हर टू-व्हीलर में अनिवार्य होगा ये फीचर

भारत में दोपहिया वाहनों की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा फैसला लिया गया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने 2026 से सभी दोपहिया वाहनों में (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) अनिवार्य कर दिया है। इसके साथ ही हर दोपहिया की डिलीवरी पर डीलर को दो BIS सर्टिफाइड हेलमेट देना अनिवार्य होगा। इसमें एक राइडर के लिए और दूसरा पिलियन के लिए होगा।

Aaj ki Taaja Khabar : सपा ने अपने तीन विधायकों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है. इनपर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है.

सपा से निकाले गए विधायकों में गोसाईगंज के विधायक अभय सिंह, गौरीगंज के विधायक राकेश प्रताप सिंह और ऊंचाहार के विधायक मनोज कुमार पांडेय शामिल हैं.

Aaj ki Taaja Khabar : दिलजीत दोसांझ ने रविवार देर रात फिल्म ‘सरदार जी 3’ का ट्रेलर रिलीज किया. 27 जून को रिलीज होने वाली इस फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर भी दिखाई दीं.

भारत में पाकिस्तानी सितारों पर लगे बैन के बावजूद हानिया का पंजाबी फिल्म में दिखना कई को खटका है.

Aaj ki Taaja Khabar : ईरान ने कहा है कि वह अपने परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी हमलों का जवाब देगा। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने अमेरिकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि इजरायल और अमेरिका ने बड़ी गलती की है और इनको बख्शा नहीं जाएगा। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान और विदेश मंत्री अब्बास अराघची भी अमेरिका हमले के बाद जवाबी कार्रवाई की बात कह चुके हैं। ऐसे में ईरान की ओर से पश्चिम एशिया स्थित अमेरिकी ठिकानों पर हमले का अंदेशा बढ़ रहा है। ईरान के अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने से लड़ाई और ज्यादा खराब दौर में एंट्री कर सकती है.

Aaj ki Taaja Khabar : राष्ट्रीय जनता दल और परिवार से निकाले जाने के बाद लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने पहली बार मीडिया से खुलकर बातचीत की है। उन्होंने अलग-अलग मुद्दों पर विस्तार से अपनी बात रखी है। तेज प्रताप यादव ने कहा कि उनकी जान को खतरा है और उन्होंने सरकार से सुरक्षा की मांग की है।

Post Comment