3GB + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,499 रुपए और 4GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,499 रुपए है।

Redmi A5 भारत में 120Hz डिस्पले,32 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लांच

Xiaomi ने आज भारतीय बाजार में अपना नया एंट्री-लेवल स्मार्टफोन Redmi A5 लॉन्च कर दिया है।

Redmi A5 में 6.88 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1640 x 720 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट है।

कैमरा सेटअप के लिए इस फोन के रियर में f/2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और एलईडी फ्लैश के साथ सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।