देश राज्यों से बड़ी खबरें : 29- अप्रैल – 2025

पीएम मोदी आज YUGM कॉन्क्लेव में शामिल होंगे, कई अहम प्रोजेक्ट की शुरूआत करेंगे; इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए 1400 करोड़ का निवेश

पहलगाम हमला तनाव के बीच सेना में बड़े बदलाव, नर्मदेश्वर एयरफोर्स वाइस चीफ बने; लेफ्टिनेंट शर्मा नॉर्दन आर्मी कमांडर होंगे, पाक-चीन बॉर्डर की जिम्मेदारी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म पुरस्कार से 71 विभूतियों को किया सम्मानित, अभिनेता से लेकर खिलाड़ी तक शामिल

पाकिस्तानियों के भारत छोड़ने का आखिरी दिन, अब मेडिकल वीजा होल्डर्स भी नहीं रुक पाएंगे, डेडलाइन पार करने पर 3 साल की सजा

जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ अभियान जारी है। पुलिस और सुरक्षा बलों ने सोमवार को श्रीनगर में 36 और डोडा व किश्तवाड़ में आतंकवादियों और उसके मददगारों के दर्जनों ठिकानों पर छापे मारे और तलाशी ली। पहलगाम हमले के बाद छह दिनों के भीतर सुरक्षा बलों ने आतंकियों और ओवरग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) के 600 से अधिक ठिकानों की तलाशी ली है

कांग्रेस बोली- पार्टी लाइन को मानें नेता, पहलगाम हमले पर अपने नेताओं के बयान से किया किनारा; BJP बोली- 7 नेता विवादित बयान दे चुके

पहलगाम हमले के कारण भाजपा ने अध्यक्ष पद के लिए चुनाव टाला, नड्डा अभी पद पर बने रहेंगे

खुद को ‘बेचारा’ बनाकर पेश कर रहा पाकिस्तान, बॉर्डर पर बढ़ाई सेना, पाक रक्षा मंत्री बोले- भारत कभी भी कर सकता है हमला

‘मौका मिले तो बंदूक लेकर जाऊं और गोलियों से भून दूं…’, पहलगाम हमले पर बोलीं सीएम रेखा गुप्ता

पहलगाम हमले को मोदी-शाह की साजिश बताने पर MLA अरेस्ट, विधायक अमीनुल समेत 16 गिरफ्तार; CM हिमंता बोले- ऐसे गद्दारों को छोड़ेंगे नहीं

अब बालाकोट जैसी स्ट्राइक नहीं, अब फुल एंड फाइनल हिसाब जरूरी; फारूक अब्दुल्ला की मांग

छ्त्तीसगढ़ में 24 नक्सलियों ने बोला सरेंडर, 14 पर 28.5 लाख रुपए का इनाम; ऑपरेशन जारी

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया नए
विवादों में फंस सकते हैं,हाल ही में एक विडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह पुलिस के एक बड़े अधिकारी को मंच पर थप्पड़ मारने का इशारा करते नजर आ रहे हैं,इसे लेकर उन्होंने प्रतिक्रिया नहीं दी है, पहले ही पहलगाम हमले को लेकर दिए बयान के कारण कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पर सवालिया निशान लग रहे हैं

चारधाम यात्रा कल से, पहले महीने VIP दर्शन पर रोक, गंगोत्री-यमुनोत्री के कल, जबकि केदारनाथ 2 मई और बद्रीनाथ के 4 मई को खुलेंगे कपाट

11 छक्के, 7 चौके… 35 गेंदों में वैभव सूर्यवंशी का शतक, 14 साल के लड़के ने चूर-चूर कर डाले सारे रिकॉर्ड,गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में वैभव ने महज 35 गेंदों में शतक जड़कर पूर्व भारतीय बल्लेबाज यूसुफ पठान का 15 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों और दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर और पश्चिम भारत के अधिकांश क्षेत्र भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। लेकिन, एक नए और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से मौसम का मिजाज बदलेगा और 1 मई से इन क्षेत्रों में आंधी-तूफान, ओलावृष्टि और बारिश का नया दौर शुरू होगा, जो प्रचंड गर्मी और लू से कुछ राहत दिलाएगा।

अंतिम संस्कार में ज्यादा आ रहा था खर्च, पिता के शव को 2 साल तक छिपाए रहा बेटा*

कहते हैं कि अंतिम संस्कार एक ऐसी चीज होती है, जो कि हर इंसान का हक होती है। इंसान अजनबियों के अंतिम संस्कार कर देता है ताकि उसे मुक्ति मिल जाए लेकिन जापान में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर सभी ने अपना माथा पकड़ लिया।

राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की आईपीएल 2025 में प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार हैं। आरआर ने सोमवार को गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ 8 विकेट से धमाकेदार जीत हासिल की। आरआर के खाते में अब 10 मैचों में 6 अंक हो गए हैं। प्वाइंट्स टेबल में जानें दोनों टीमों का हाल

IPL2025 #rrvsgt

राजस्थान रॉयल्स के 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने IPL में तूफानी शतक जड़कर क्रिकेट की रिकॉर्ड बुक को तहस-नहस कर डाला है। 38 गेंद में 101 रन की पारी से सूर्यवंशी ने कई रिकॉर्ड तोड़े।

2 comments

comments user
Продажа+эфирных+масел

The website design looks great—clean, user-friendly, and visually appealing! It definitely has the potential to attract more visitors. Maybe adding even more engaging content (like interactive posts, videos, or expert insights) could take it to the next level. Keep up the good work!

comments user
VK

The website design looks great—clean, user-friendly, and visually appealing! It definitely has the potential to attract more visitors. Maybe adding even more engaging content (like interactive posts, videos, or expert insights) could take it to the next level. Keep up the good work!

Post Comment