देश राज्यों से बड़ी खबरें : 14 मई 2025

ट्रंप कुछ भी दावा कर निकल गए, PM मोदी ने क्यों नहीं दिया जवाब? कांग्रेस ने उठाए सवाल
इससे पहले सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार देश के नाम संबोधन जारी किया था। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ सिर्फ आतंकवाद और PoK के मुद्दे पर चर्चा हो सकती है।

पीएम मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी अपने संबोधन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान को लेकर चुप रहे। कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं कि क्या भारत ने अमेरिका की मध्यस्थता को स्वीकार कर लिया है और अमेरिका के कहने पर वह पाकिस्तान के साथ किसी तीसरे देश में वार्ता के लिए सहमत हो गया है। इस दौरान कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने यह मांग एक बार फिर दोहराई है कि इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री को सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री के संबोधन से कुछ देर पहले ही ट्रंप ने कहा कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान को व्यापार बंद करने की धमकी थी, जिसके बाद दोनों देशों के बीच सैन्य संघर्ष रुका सका। जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘प्रधानमंत्री का लंबे समय से टलता आ रहा राष्ट्र के नाम संबोधन राष्ट्रपति ट्रंप के कुछ मिनट पहले किए गए खुलासों से पूरी तरह दब गया। प्रधानमंत्री ने उन पर एक शब्द भी नहीं कहा।’’
जयराम रमेश ने सवाल किया, ‘‘क्या भारत ने अमेरिका की मध्यस्थता स्वीकार कर ली है? क्या भारत पाकिस्तान के साथ वार्ता के लिए किसी तटस्थ स्थल पर सहमत हो गया है? क्या अब भारत अमेरिका की इन मांगों को मान लेगा कि वह ऑटोमोबाइल, कृषि और अन्य क्षेत्रों में अपने बाजार खोल दे?’’ कांग्रेस महासचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री को तुरंत सभी राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बैठक करनी चाहिए, जो उन्होंने पिछले बीस दिनों में टाला है।
जयराम रमेश ने आगे कहा कि आने वाले महीनों में पुरजोर कूटनीति और सामूहिक संकल्प दोनों की जरूरत होगी और वन-लाइनर्स और डायलॉगबाजी खराब विकल्प हैं। रमेश ने कहा, ‘‘हम अपने सशस्त्र बलों की खुले दिल से सराहना और सलाम करते हैं। उन्होंने देश को गौरवान्वित किया है। हम हर समय 100 प्रतिशत उनके साथ हैं, लेकिन प्रधानमंत्री को अभी भी बहुत कुछ जवाब देना है।’’

वहीं कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन से कुछ देर पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का एक वक्तव्य आया जो बहुत व्यथित करने वाला है। इस वक्त अपने सभी भारतीय नागरिकों को चौंका दिया है।”उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा, “भारत की संस्कृति में कभी सिंदूर के साथ सौदा संभव नहीं है। ट्रंप ने कहा कि व्यापार को हथियार बनाकर उन्होंने भारत से ऑपरेशन सिंदूर रुकवाया।” खेड़ा ने कहा कि उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री अपने संबोधन में राष्ट्रपति ट्रंप के वक्तव्य का करारा और त्वरित जवाब देंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
इससे पहले ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली बार राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ सिर्फ उसके कब्जे वाले कश्मीर और आतंकवाद पर बातचीत होगी। मोदी ने यह भी स्पष्ट किया कि आतंकवाद और वार्ता की साथ नहीं चल सकते तथा पानी और खून भी एक साथ नहीं बह सकते। उन्होंने यह भी कहा कि आज हर आतंकवादी और आतंकवादी संगठन यह जान गया है कि हमारी मां-बेटियों के माथे से सिंदूर मिटाने का क्या अंजाम होता है।

नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग में कार्यरत पाकिस्तानी अधिकारी के खिलाफ बड़ा ऐक्शन लिया गया है। सरकार ने उसे ‘पर्सोना नॉन ग्राटा’ (अवांछनीय व्यक्ति) घोषित कर दिया है। अधिकारी को 24 घंटे के अंदर भारत छोड़ने का आदेश मिला है।

दिल्ली के अस्पताल की दूसरी और तीसरी मंजिल में लगी भीषण आग, बुझाने में जुटीं दमकल की 11 गाड़ियां

दिल्ली के उत्तम नगर में आर्य समाज रोड पर स्थित बीएम गुप्ता अस्पताल में मंगलवार रात भीषण आग लग गई। आग अस्पताल की दूसरी और तीसरी मंजिल तक फैल गई, जहाँ नर्स हॉस्टल और मेडिकल रिकॉर्ड रखे थे।

पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों और उनके एयर बेस ही तबाह नहीं हुए बल्कि उनके नापाक इरादे और उनके दुस्साहस दोनों की हार हुई है. ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए दुश्मन ने इस एयर बेस के साथ-साथ हमारे अनेक एयर बेस पर हमला करने की कोशिश की. लेकिन पाक के नापाक इरादे हर बार नाकाम हुए हैं: पीएम नरेंद्र मोदी

कांग्रेस पार्टी को साफ तौर पर कहना चाहिए कि पाकिस्तान के DGMO के भारत सरकार के सामने आत्मसमर्पण करने के बाद भी क्या हमें युद्ध जारी रखना चाहिए क्या मैं कांग्रेस पार्टी से पूछ सकता हूं कि जब पाकिस्तानी आतंकवादियों ने भारत पर हमला किया था, तब उन्होंने क्या किया था? वे कह रहे हैं कि इंदिरा गांधी ने बांग्लादेश बनाया..आज आपने हमें हमारे पड़ोस में एक मौलिक देश दिया है. अगर इंदिरा गांधी जीवित होतीं, तो मैं उनसे पूछता कि अगर आप युद्ध जीतते हैं, तो आपने बगल में एक इस्लामिक गणराज्य बनाने की अनुमति क्यों दी? : ऑपरेशन सिंदूर पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा

पाकिस्तान के साथ जारी गतिरोध और पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत में हाई अलर्ट जारी है। इस बीच विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की सुरक्षा कड़ी करने की प्रक्रिया दिल्ली पुलिस ने शुरू कर दी है। उन्हें बुलेटप्रूफ कार दी गई है। दिल्ली में उनके आवास के आसपास भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों का नाम बदलने को लेकर भारत ने आपत्ति जताई है। भारत का कहना है कि हम इस तरह के प्रयासों को पूरी तरह अस्वीकार करते हैं। साथ ही इसे व्यर्थ और निरर्थक प्रयास बताया।

सीमा सुरक्षा बल के जवान पूर्णम कुमार साहू 23 अप्रैल 2025 से पाकिस्तान रेंजर्स की हिरासत में थे। आज सुबह लगभग 10:30 बजे पाकिस्तान ने उन्हें भारत को सकुशल सौंप दिया है। यह प्रत्यर्पण अमृतसर के अटारी स्थित संयुक्त चेक पोस्ट के माध्यम से शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

न्यायमूर्ति बी. आर. गवई ने आज भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। वह देश के पहले बौद्ध और दूसरे दलित मुख्य न्यायाधीश बने हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद की शपथ दिलवाई। इससे पहले न्यायमूर्ति के. जी. बालकृष्णन दलित समुदाय से पहले CJI बने थे।

ऑपरेशन सिंदूर और सीजफायर के बाद आ गया सर्वे, क्या है देश का मूड?

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर और तीन दिन तक पाकिस्तान के साथ युद्ध जैसी स्थिति के बाद लागू सीजफायर को लेकर देश की सोच क्या है?

तुम कर सकते हो? PM मोदी के आदमपुर जाने पर ओवैसी ने लिए शरीफ-मुनीर के मजे

PM नरेंद्र मोदी पंजाब में आदमपुर एयरबेस पहुंचे। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इसे लेकर अब पाकिस्तान के मजे लिए हैं। ओवैसी ने पूछा कि क्या पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसिम मुनीर ऐसा कर सकते हैं?

1 comment

comments user
Investing

The website design looks great—clean, user-friendly, and visually appealing! It definitely has the potential to attract more visitors. Maybe adding even more engaging content (like interactive posts, videos, or expert insights) could take it to the next level. Keep up the good work!

Post Comment