देश राज्यों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें : 17 June 2025
Aaj ki Taaza Khabar : “टैगोर का अपमान नहीं सहेंगे!”
बंग्लादेश में लगातार हिंदुओं पर हो रहा हमला बताता है कि बंग्लादेश किन हाथों में खेल रहा है।
आज भारतीय जनता पार्टी, दिल्ली के नेतृत्व में तीन मूर्ति चौराहा से बांग्लादेश उच्चायोग तक विरोध मार्च में शामिल हुआ।
गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर के पैतृक आवास पर हुई दुर्भाग्यपूर्ण तोड़फोड़ केवल एक इमारत पर हमला नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत और साहित्यिक आत्मा पर चोट है; यह भारतीय अस्मिता और संस्कृति का अपमान है, और भारत इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेगा।
यह विरोध सिर्फ क्षोभ नहीं, एक सद्भाव, गरिमा और भारतीय चेतना की पुकार है; हम अपने महापुरुषों का अपमान कभी नहीं सहेंगे।

Aaj ki Taaza Khabar : फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की है.
FATF ने स्पष्ट किया कि इस हमले जैसी घटनाएं बिना वित्तीय सहायता और आतंकवादी नेटवर्क में बिना फंडिंग के संभव नहीं होतीं.

Aaj ki Taaza Khabar : ईरान और इजरायल के बीच जारी जंग बेहद खतरनाक मोड़ पर है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि सभी को तत्काल राजधानी तेहरान को खाली कर देना चाहिए। ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान को परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर कर लेने चाहिए थे।
Aaj ki Taaza Khabar : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कनाडा के कैलगरी पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पीएम मोदी अल्बर्टा के कनानैस्किस में 51वें G7 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे।

Aaj ki Taaza Khabar : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर कार्रवाई को लेकर बहुत बड़ी चेतावनी दी है। G-7 शिखर समिट में हिस्सा लेने कनाडा पहुंचे ट्रंप अपने तय समय से पहले इस शिखर सम्मेलन को छोड़कर जा रहे हैं। इस बारे में व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जी-7 समिट से पहले वहां से निकल जाएंगे क्योंकि उन्होंने बहुत सारी अहम बैठकों में शामिल होना है। इस बीच, ट्रंप ने लोगों से तत्काल तेहरान छोड़ देने की अपील की है। ईरान और इजरायल के बीच संघर्ष काफी बढ़ गया है और इस यह बड़ा रूप अख्तियार कर सकता है वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर गर्मी बढ़ गई है आगामी दिनों में फिर बारिश होने की संभावना जताई जा रही है उधर पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान आतंकियों को मदद देने के मामले पर फिर बेनकाब हुआ है। अब वैश्विक आतंकवाद निगरानी संस्था FATF आतंकवाद वित्तपोषण पर एक रिपोर्ट भी जारी करेगा उधर भारत ने पाकिस्तान पर शिकंजा कसते हुए उसे FATF की ग्रे लिस्ट में लाने की मुहिम छेड़ दी है,
Aaj ki Taaza Khabar :अमेरिका और चीन ने तेहरान को खाली करने की चेतावनी जारी की
इजराइल, चीन और संयुक्त राज्य अमेरिका ने नागरिकों से तेहरान को खाली करने का आह्वान किया है, क्योंकि इस बात की आशंका बढ़ गई है कि ईरान और इजराइल के बीच चल रहा संघर्ष एक पूर्ण पैमाने पर युद्ध में बदल सकता है।

Aaj ki Taaza Khabar : हरियाणवी मॉडल शीतल मर्डर केस में आरोपी गिरफ्तार
हरियाणवी मॉडल शीतल की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 24 वर्षीय शीतल का शव सोमवार सुबह खरखौदा के पास नहर में मिला, जिसके बाद जांच में हत्या की पुष्टि हुई। आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में अपना जुर्म कुबूल किया और पुलिस उसे रिमांड पर लेकर आगे की कार्रवाई करेगी।

Aaj ki Taaza Khabar : Air India के विमान में खराबी, कोलकाता में उतारे गए यात्री
सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जा रहे एयर इंडिया के एक विमान के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण यात्रियों को कोलकाता के हवाई अड्डे पर निर्धारित ठहराव के दौरान विमान से उतारना पड़ा।
Aaj ki Taaza Khabar : DNA मिलान से 99 मृतकों की पहचान, खत्म होगी डीएनए प्रोफाइलिंग
एयर इंडिया दुर्घटना के पीड़ितों की डीएनए प्रोफाइलिंग आज यानी 17 जून को समाप्त हो सकती है, परिजनों को नतीजों का इंतजार है, फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशालाओं में 54 विशेषज्ञों का एक समूह प्रोफाइलिंग और मिलान परीक्षण करने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहा है।

Aaj ki Taaza Khabar : जी-7 शिखर सम्मेलन के लिए कनाडा पहुंचे PM मोदी
G-7 Summit 2025: जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कनाडा के अल्ब्रेटा पहुंच गए हैं। यह जी-7 की 51वीं बैठक में हिस्सा लेंगे और राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात करेंगे। वह कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के निमंत्रण पर अपनी यात्रा के दूसरे चरण के तहत रात को कैलगरी पहुंचें।

Aaj ki Taaza Khabar : बिहार में मानसून ने पकड़ी रफ्तार; इन जिलों में भारी बारिश और तेज आंधी की संभावना
आज यानी 17 जून को बिहार में मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है, जहां कई जिलों में तेज बारिश, हवाएं और गरज-चमक की संभावना है। मानसून के प्रभाव से बीते 24 घंटों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने 18 और 19 जून को कई क्षेत्रों में भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जिससे प्रशासन सतर्क हो गया है।
Aaj ki Taaza Khabar : UP Ka Mausam: बारिश से हुई लू की छुट्टी, अब आए झमाझम बरसात के दिन
17-June-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश में आज से लेकर 22 जून तक तेज हवाओं संग बारिश का सिलसिला जारी रहने का पूर्वानुमान है। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बारिश ने लू की छूट्टी कर दी है। साथ ही तापमान में भी गिरावट आई है।

Aaj ki Taaza Khabar : सभी लोग तुरंत तेहरान छोड़ दें!’ तय समय से पहले G-7 समिट छोड़ रहे ट्रंप
व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जी-7 समिट से पहले वहां से निकल जाएंगे क्योंकि उन्होंने बहुत सारी अहम बैठकों में शामिल होना है। इस बीच, ट्रंप ने लोगों से तत्काल तेहरान छोड़ देने की अपील की है। ईरान और इजरायल के बीच संघर्ष काफी बढ़ गया है और इस यह बड़ा रूप अख्तियार कर सकता है।

Aaj ki Taaza Khabar : लाइव प्रसारण के दौरान ईरानी टीवी स्टूडियो पर गिरी इजरायली मिसाइल
ईरान-इजरायल युद्ध लगातार जारी है और एक-दूसरे पर मिसाइलों की बारिश हो रही है। इसी बीच ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी ने सोमवार को बताया कि इजराइली हमले के बाद सरकारी टेलीविजन ने सीधा प्रसारण अचानक रोक दिया। इस वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला एंकर आक्रमकता से इजरायल के खिलाफ कुछ बोल रही, तभी एक तेज धमाका होता है और स्टूडियो पूरी तरह हिल जाता है। महिला एंकर तुरंत वहां से भागती है।
Aaj ki Taaza Khabar : दिल्ली से रांची जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में आई खराबी
दिल्ली से रांची जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को उड़ान के बाद वापस दिल्ली की ओर मोड़ दिया गया। इस फ्लाइट को शाम 6:20 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उतरना था। जानकारी के अनुसार, विमान कुछ तकनीकी खराबी आई थी।

Aaj ki Taaza Khabar : लेफ्टिनेंट कर्नल राजवीर सिंह चौहान (सेवानिवृत्त) का अंतिम संस्कार
राजस्थान: लेफ्टिनेंट कर्नल राजवीर सिंह चौहान (सेवानिवृत्त) उन सात लोगों में से एक थे, जिनकी कल उत्तराखंड के केदारनाथ में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई। उनकी पत्नी लेफ्टिनेंट कर्नल दीपिका चौहान, राजस्थान के मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने उनके अंतिम संस्कार में भाग लिया।
Post Comment