जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा के लिए फिलहाल आवेदन की प्रक्रिया जारी है। एग्जाम के लिए कैंडिडेट्स 25 फरवरी 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं। साथ ही परीक्षा शुल्क भी जमा कर सकते हैं। इस सत्र की परीक्षा का आयोजन अप्रैल में किया जाएगा। परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप 10 दिन पहले जारी की जाएगी। ज्यादा जानकारी के लिए पोर्टल पर विजिट कर सकते हैा।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन मेन जनवरी सेशन में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स इस वक्त बड़ी बेसब्री से नतीजों की राह देख रहे हैं। एनटीए की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, जेईई मेन सेशन 1 परिणाम की घोषणा कल, 12 फरवरी, 2025 को होनी थी लेकिन इससे पहले ही सोशल मीडिया पर सेशन 1 रिजल्ट से जुड़ा एक लिंक वायरल हो रहा है। हालांकि, इस लिंक पर क्लिक करने के बाद 500 इंटरनल सर्वर एरर लिखकर आ रहा है। ऐसे में छात्र-छात्राओं को सलाह दी जाती है कि वे नतीजे के संबंध में कंफ्यूज न हो। आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर नजर बनाएं रखें। इससे उन्हें ताजा अपडेट मिल सकेगी। नतीजे जारी होने के बाद, कैंडिडेट्स पोर्टल पर जरूरी डिटेल्स एंटर करके नतीजे की जांच कर सकेंगे।

How To Check JEE Main 2025 Session 1 Result: जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट की जांच करने के लिए फॉलो करें ये आसान स्टेप्स : जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट की जांच करने के लिए सबसे पहले कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा। अब, होमपेज पर जेईई मेन 2025 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। यहां, एक लॉगिन पेज दिखाई देगा। इसके बाद, अपना जेईई मेन आवेदन नंबर, पासवर्ड/जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन एंटर करें। अपना परिणाम देखने के लिए “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।भविष्य के संदर्भ के लिए अपना परिणाम डाउनलोड करें और प्रिंट करें। बता दें कि, जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा के लिए 25 फरवरी, 2025 तक भरे जा सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 1 से 8 अप्रैल, 2025 तक आयोजित किया जाएगा। इस सत्र की परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को पोर्टल पर विजिट करना चाहिए।